×

मुखौटे लगाकर फैंस ने की किशोर कुमार को भारत रत्न देने की डिमांड

shalini
Published on: 2 Aug 2016 9:49 AM GMT
मुखौटे लगाकर फैंस ने की किशोर कुमार को भारत रत्न देने की डिमांड
X

गोरखपुर: किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर प्ले बेक सिंगर में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे एक्टर के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्ले बेक सिंगिंग के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

किशोर कुमार एक ऐसा नाम जो अपनी अदाओ से दर्शको को हंसने पर मजबूर कर दे, जो अपनी आवाज से श्रोताओं को झूमने व गुनगुनाने पर मजबूर कर दे उन्हीं किशोर कुमार के फैंस ने 4 दिवसीय किशोर कुमार फेस्टिवल के शुभारम्भ के मौके पर किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

kishor-da1

गोरखपुर में गुरु किशोर कुमार आर्टिस्ट वेलफेयर के तत्वाधान में चेतना तिराहे पर 4 दिवसीय किशोर कुमार फेस्टिवल का आगाज बड़े ही धूम-धाम से किया गया। आप को बता दें कि आने वाले 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिन भी है |

इस मौके पर वहा मौजूद प्रशंसकों ने किशोर कुमार का मुखौटा लगा कर व हाथो में ‘वी लव किशोर कुमार दा’ लिखी तख्तियों को लेकर चेतना तिरहे से गाते-गुनगुनाते एक रैली के रूप में रंगाश्रम पहुंचकर किशोर कुमार के कई सुपरहिट गानों को गुनगुना कर, भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग की।

shalini

shalini

Next Story