×

Web Series Release In November 2023: हो जाइए तैयार! आ रही है एक्शन और रोमांस से भरपूर ये धमाकेदार वेब सीरीज

Web Series Release In November 2023: नए माह की शुरुआत होते ही सिनेमा लवर नई वेब सीरीज और मूवीज की तलाश में लग जाते हैं, तो आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन सी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 31 Oct 2023 3:03 AM GMT
Web Series Release In November 2023
X

Web Series Release In November 2023 (Image Credit: Social Media)

Web Series Release In November 2023: सितंबर का महीना अब खत्म हो चुका है। यह महीना जिस तरह से सिनेमा लवर्स के लिए खास रहा, उसी तरह से अगला महीना यानी नवंबर 2023 में भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। जी हां...नवंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी वेब सीरीज दस्तक देने वाली है, जो एक्शन और रोमांस से भरपूर होगी। तो बिना देरी किए आइए जानते हैं नवंबर में कौन-कौन सी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

सिगरेट गर्ल

रतिह कुमला के उपन्यास पर बेस्ड पीरियड ड्रामा 'सिगरेट गर्ल' 2 नवंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह 1960 की इंडोनेशिया की तंबाकू के खिलाफ लड़ाई पर आधारित वेब सीरीज है।


यूनिकॉर्न एकेडमी

8 एपिसोड वाली यूनिकॉर्न एकेडमी एक एनिमेटेड किड्स एडवेंचर से भरी सीरीज है, जो सोफिया नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सीरीज 2 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पीआई मीना

तान्या मानिकतला, परमब्रत चट्टोपाध्याय और जिशु सेनगुप्ता स्टारर पीआई मीना एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें तान्या इनवेस्टिगेटर के रोल में नजर आएंगी। ये 3 नवंबर 2023 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

आर्या सीजन 3

सुष्मिता सेन स्टारर आर्या का तीसरा सीजन भी 3 नवंबर 2023 से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है, जिसमें सुष्मिता आर्या के रोल में हैं, जो अपने बच्चों की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

स्कैम 2003 - द तेलगी स्टोरी पार्ट 2

इस वेब सीरीज की कहानी देश के सबसे बड़े स्टाम्प पेपर घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है। इस सीरीज का पहला पार्ट काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वहीं अब इसका दूसरा पार्ट 3 नवंबर 2023 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

द रेलवे मैन

भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित ये वेब सीरीज 18 नवंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें बाबिल खान, आर माधवन, दिव्येंदु और केके मेनन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story