×

जब इस एक्टर से शादी करने पर रेखा की सांस ने चप्पल से किया था स्वागत

Manali Rastogi
Published on: 30 Oct 2018 10:47 AM GMT
जब इस एक्टर से शादी करने पर रेखा की सांस ने चप्पल से किया था स्वागत
X

बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा अपने जमाने के सुपरस्टार अभिनेता थे। उनका अफेयर कई अभिनेत्रियों से रहा था, लेकिन रेखा के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, विनोद मेहरा 45 साल की उम्र में 30 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए थे। वे अपने स्‍टाइल की वजह से अभिनेत्रियों के बीच खासा लोकप्र‍िय थे और यही वजह थी बॉलीवुड की कई अभिनेत्र‍ियां उनके करीब आना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: इन 5 सबसे महंगे ‘फ़ास्ट फ़ूड’ के बारे में नहीं जानते होंगे आप, यहां देखें लिस्ट

विनोद मेहरा ने तीन-तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी थीं मीना ब्रोका। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिंदिया गोस्‍वामी से शादी की। बिंदिया से तलाक के बाद विनोद मेहरा कुछ समय के लिए अकेले हो गए थे। इस दौरान उनकी नजदीकियां रेखा से बढ़ी और उनसे शादी की खबरें भी आई थी। लेकिन रेखा ने 2004 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में विनोद मेहरा के साथ शादी की बात से इंकार किया। पत्रकार यासीर उस्‍मान की किताब 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में एक घटना का जिक्र है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता और बिगड़ी, विशेषज्ञों ने दी ये चेतावनी

ये घटना तब की है जब रेखा और विनोद मेहरा कलकत्ता में शादी कर मुंबई पहुंचे थे। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां गुस्से से लाल-पीली हो गईं। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी। हालांकि, अब तक इस घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: iPad Pro, Apple Pencil और MacBooks को आज लांच कर सकती है एप्पल

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story