×

इस मॉडल की खूबसूरती को दुनिया देती है दाद,व्हीलचेयर पर करती हैं ये रैंपवॉक

suman
Published on: 16 Oct 2017 7:42 AM GMT
इस मॉडल की खूबसूरती को दुनिया देती है दाद,व्हीलचेयर पर करती हैं ये रैंपवॉक
X

मुंबईः अलेक्जेंड्रा कुतास यूक्रेन की मॉडल हैं। अलेक्जेंड्रा पैदाइशी व्हीलचेयर पर हैं। वे इस तरह की दुनिया की पहली मॉडल हैं। अलेक्जेंड्रा कुतास यूक्रेन की व्हीलचेयर पर चलने वाली पहली सुपरमॉडल हैं। उन्होंने कभी अपने पैर जमीन पर नहीं रखे। लेकिन जब वे व्हीलचेयर से रैंपवॉक करतीं हैं तो सबकी धड़कने रुक जाती हैं और निगाहें उनपर चली जाती है। वे कहतीं हैं कि, जिंदगी में वे अपने पैरों के बल खड़ी होकर उस पल का एहसास लेना चाहती है।

यह भी पढ़ें....PICS: प्री दीवाली पार्टी में मामा के साथ ऐसे आई नव्या नजर, अन्य स्टार्स भी हुए शामिल

23 साल की अलेक्जेंड्रा कुतास ने दिल्ली की एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। इसके अलावा हाल ही में वे इंडियन रनवे वीक 2017 में हिस्सा उन्होंने इंडियन रनवे वीक 2017 में डिजाइनर निखिल और रिवेंद्र के लिए शो में भाग लिया था। उस दौरान रैंप पर उनके आत्मविश्वास को देख अन्य सारी मॉडलें दंग रह जाती हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख कर यह साबित कर दिया कि खूबसूरती ना केवल चेहरों से , बल्कि खूबसूरती आपकी मेहनत, संघर्ष, जज्बात, जूनुन को भी दिखाती है।

suman

suman

Next Story