×

इंडिया में सबसे पहले रिलीज होगी दीपिका की यह फिल्म, दिखेगा ऐसा हॉट एक्शन

By
Published on: 29 Dec 2016 4:11 AM GMT
इंडिया में सबसे पहले रिलीज होगी दीपिका की यह फिल्म, दिखेगा ऐसा हॉट एक्शन
X

deepika-padukone

मुंबई: बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण कहीं भी अपना कातिलाना जादू दिखाने से पहले उसे इंडिया में दिखाने की तैयारी कर चुकी हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज' दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले इंडिया में रिलीज होगी। यह फिल्म 14 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा यह अनाउंस करते हुए मैं काफी एक्साइटेड हूं कि 'एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज' पहले इंडिया में रिलीज होगी। दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले 14 जनवरी को।' ख़बरों की मानें तो दीपिका इस फिल्म में विन डीजल के साथ सेरेना अंगर के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रूबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डॉनी येन और टोनी जा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म 'एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज' को डीजे क्रूसो ने डायरेक्ट किया है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहना है दीपिका पादुकोण का



Next Story