×

Yash Dance Video: आज से पहले कभी नहीं देखा होगा रॉकी भाई का ये अंदाज, पत्नी को छोड़ इस एक्ट्रेस संग दिए किलर मूव्स

Yash Dance Video: सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार यश का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं, जो आपके होश उड़ा देगा। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 1 July 2023 4:49 AM GMT
Yash Dance Video: आज से पहले कभी नहीं देखा होगा रॉकी भाई का ये अंदाज, पत्नी को छोड़ इस एक्ट्रेस संग दिए किलर मूव्स
X
Yash (Image Credit: Instagram)

Yash Dance Video: फिल्म 'केजीएफ' में रॉकी भाई का किरदार निभाकर साउथ सुपरस्टार यश सभी के दिलों में बस गए हैं। आज देशभर में उनके चाहने वाले हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, यश भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच यश का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

वायरल हुआ सुपरस्टार यश का वीडियो

दरअसल, कुछ समय पहले साउथ सुपरस्टार यश ने पॉलिटिशियन अम्बरीश के बेटे अभिषेक अम्बरीश की शादी में शिरकत की थी, जहां यश डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते दिख रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यश काफी डैशिंग लग रहे थे, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थीं एक्ट्रेस राम्या कृष्णन जो यश के साथ जमकर डांस करती दिख रही थीं। यश और राम्या के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस को खूब पसंद आया ये वीडियो

अब जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, ''रॉकी भाई क्या मस्त डांस करते हैं।'' तो किसी ने लिखा, ''रॉकी भाई का ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा।'' वहीं किसी ने लिखा, ''क्या मस्त डांस करते हो भाई आप।''

कब रिलीज होगी 'केजीएफ 3'

बता दें कि 'केजीएफ' का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था और इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट ने 500 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फैंस को इंतजार है 'केजीएफ 3' का, लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, चर्चा है कि यश बहुत जल्द फिल्म 'रामायण' में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह रावण के करिदार में नजर आएंगे!

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story