×

Bhojpuri Stars Lifestyle 2022: इस साल इन भोजपुरी सितारों ने समेटीं खुशियां, किसी ने खरीदी महंगी कार तो किसी ने लिया मकान

Bhojpuri Stars Lifestyle 2022: आज हम आपको ये उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये साल 2022 काफी अच्छा रहा और उनके घर खुशियों ने दस्तक दी।

Anushka Rati
Published on: 15 Dec 2022 1:28 AM GMT
Bhojpuri Stars Lifestyle 2022: इस साल इन भोजपुरी सितारों ने समेटीं खुशियां, किसी ने खरीदी महंगी कार तो किसी ने लिया मकान
X

Year Ender 2022 (image: social media) 

Bhojpuri Stars Lifestyle Year Ender 2022: यह साल 2022 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। जहां दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही सभी लोग नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आतें हैं। हर साल की तरह ये साल भी कुछ लोगों के लिए अच्छा बीता होगा तो कुछ लोगों के लिए बुरा भी साबित हुआ होगा। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ कई बड़े स्टार्स की बातें तो खूब होतीं हैं। लेकिन भोजपुरी के सेलेब्स की बातें बहुत कम ही सुनने को मिली होगी तो आज हम आपको ये उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये साल 2022 काफी अच्छा रहा और उनके घर खुशियों ने दस्तक दी।

जानिए कौन कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल

1 निधि झा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लूलिया कही जाने वाली एक्ट्रेस निधि झा ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड यश कुमार से शादी कर लिया। इस साल दोनों ने एक होने का फैसला किया फिर शादी के बंधन में बंध गायें। इस साल दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत एक कपल के तौर पर की है।


2 रितेश पांडे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने इस साल जहां कई सुपरहिट भोजपुरी गानों से अपने नाम को और आगे बढ़ाया है वहीं इनके घर इस साल नन्हीं खुशियों ने दस्तक दी है। एक आदमी के लिए एक पिता बनना बहुत बड़ा सुख होता है वो भी तब जब हम अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनते हैं। इस बात की एक्साइटमेंट और खुशी काफी अलग होती है। इसी में से एक बने हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे। रितेश पांडे की पत्नी ने इस साल अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है जहां एक्टर को उनकी पहली संतान की रूप में बेटा मिला है।


3 मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जाने माने एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी ने भी इस साल के खत्म होने से पहले अपनी तीसरी संतान को वेलकम किया है। जहां मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार एक बेटी के पिता बनें हैं। मनोज तिवारी की दूसरी वाइफ से उन्हें बेटी का आशीर्वाद मिला है। इससे पहले एक्टर मनोज तिवारी सान्विका और जिया दो बेटियों के पिता थे और एक बार फिर उन्हें एक नन्हीं परी के आने से उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं।


4 मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा के घर में भी इस साल खुशियों ने दस्तक दी है। जहां गणपति पूजा के दौरान एक्ट्रेस मोनालिसा ने लालबागचा राजा के दर्शन किये थें और साथ ही इससे जुड़ी कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था। इन शेयर की गईं तस्वीरों में मोनालिसा के पति विक्रांत भी उनके साथ नजर आएं थें। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने इसके कैप्शन में लिखा था, 'लाल बागचा राजा इस पल के लिए बरसों से इंतजार किया है हमनें... और कितना अच्छा लग रहा है, कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते हैं। अब सब कुछ अच्छा होने वाला है।' एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इस पोस्ट में उस खुशी के बारे में खुलासा नहीं किया जिसे लेकर वो दोनों बेहद खुश नजर आ रहें थें।


5 अंकुश राजा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर अंकुश राजा ने इस साल अपने नए घर का उद्धाटन किया था। जहां अंकुश ने अपने नए घर का गृह प्रवेश अपने जन्मदिन यानी के 4 दिसंबर को किया था। अपने नए घर को लेकर अंकुश काफी खुश नजर आए थें।


6 खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म डस्टर के सलमान खान कहे जाने वाले सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के उनके भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तनुश्री ने इस साल 2022 के खत्म होने से पहले एक नया बंगला खरीदा और बीते कुछ दिनों पहले ही इस नए बंगले का उद्धाटन भी किया है।


7 पूनम दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूनम दुबे ने इस साल 2022 में एक नई कार खरीदी है। जिसका इस एक्ट्रेस ने बरसों से इंतजार था। ये तो जग जाहिर है की हर किसी के लिए अपनी कमाई की पहली सैलरी और पहली गाड़ी बेहद खास होती है। साथ ही एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपने लिए बलैनो कार खरीदी और सोशल मीडिया पर अपनी कार की तस्वीरे शेयर कर खुशी को बयां किया।


8 खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस साल 2022 में अपने माता-पिता के लिए एक नई कार खरीदकर उन्हें गिफ्ट किया है। इस पल का खेसारी लाल को काफी बेसब्री से इंतजार था। साथ ही खेसारी लाल ने अपनी इस खुशी से जुड़े एक मोमेंट की तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।


9 यामिनी सिंह

भोजपुरी फिल्म और सोंग्स एक्ट्रेस यामिनी सिंह को साल 2022 ने उन्हें। उनके मिस्टर राइट से मिलवाया है और इस बात का खुलासा यामिनी ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट और एक मीडिया हाउस के साथ भी शेयर किया था। जहां यामिनी बहुत जल्द ही अपने लव ऑफ लाइफ के साथ शादी के बंधन में बंधने का प्लान बना रहीं हैं। एक्ट्रेस यामिनी सिंह के बॉयफ्रेंड का नाम शिवशांत सिंह राजपूत है।



Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story