Year Ender 2022: इस साल बॉलीवुड की इन 7 एक्ट्रेसेस का Outfit हुआ खूब वायरल, किसी को मिली तारीफें तो कुछ हुई Troll

Bollywood Year Ender 2022: इस साल बॉलीवुड में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। एक तरह जहां बड़े बैनर की फिल्में पीट गईं तो वहीं दूसरी ओर हार्ट अटैक के कारण कई स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Year Ender 2022: इस साल बॉलीवुड की इन 7 एक्ट्रेसेस का Outfit हुआ खूब वायरल, किसी को मिली तारीफें तो कुछ हुई Troll
Bollywood Year Ender 2022 (Image: Social Media)
Follow us on

Bollywood Year Ender 2022: इस साल बॉलीवुड में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। एक तरह जहां बड़े बैनर की फिल्में पीट गईं तो वहीं दूसरी ओर हार्ट अटैक के कारण कई स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि इन सबके अलावा इस साल बॉलीवुड का फैशन ट्रेंड भी खूब छाया रहा। साथ ही कई एक्ट्रेसेस को अपने आउटफिट के कारण ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ा। तो आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की इन हसीनाओं के वायरल आउटफिट्स पर:

सोशल मीडिया पर वायरल रही एक्ट्रेसेस की ये आउटफिट्स

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

एक ओर जहां भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने शानदार परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर छाए हुए थें तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने लुक्स के कारण तारीफें बटोर रही थीं। दिवाली से ठीक एक दिन पहले Ind vs Pak मैच में कोहली ने भारत को जीत दिला फैंस का दिल जीत लिया तो वहीं अनुष्का की नियोन कलर की साड़ी वाली लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

Anushka Sharma
Anushka Sharma

इस साड़ी में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस साड़ी की कीमत करीब 30 लाख रूप बताई गई।

कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

कियारा आडवाणी का यह लुक सामने आते ही काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Kiara Advani
Kiara Advani

ब्लैक डीप नेक आउटफिट में कियारा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। फैंस ने कियारा के इस लुक की जमकर तारीफ की।

नोरा फतेही (Nora fatehi)

इन दिनों नोरा फतेही के जलवे चारों तरफ छाएं हुए हैं। नोरा ने बॉडीकॉन सिल्हूट में अपनी बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया।

Nora Fatehi 
Nora Fatehi 

इस येलो कलर की गाउन में नोरा का किलर लुक काफी वायरल हुआ। नोरा ने मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर Fjolla Nila के लेटेस्ट फॉल-विंटर कलेक्शन से इस ड्रेस को लिया था। इस ड्रेस में नोरा काफी हॉट लगी थीं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी काफी चर्चें में रही। कैटरीना का यह लुक उनके शादी के बाद का है। कैटरीना का यह स्वेटर और गले में मंगलसूत्र वाला लुक फैंस को खूब पसंद आया।


Katrina Kaif
Katrina Kaif

कैट के इस लुक के लिए फैंस की तरह से उन्हें जमकर तारीफें मिली। सिंपल पर इस खूबसूरत लुक के कारण कैट कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)

भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने फिटनेस और लुक को लेकर खूब चर्चे में रहती है। कुछ दिनों पहले ही भूमि का ये लुक काफी वायरल हुआ था। भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ये पिक्चर्स शेयर की थीं।

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar

इन तस्वीरों में भूमि कट-आउट डिटेल वाले गाउन में नजर आईं। इस लुक में भूमि ने टोन्ड ऐब्स फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। जिसके लिए उन्हें फैंस से खूब तारीफ मिली। भूमि का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण का cannes festival का यह लुक काफी चर्चे में रहा। दरअसल दीपिका का यह लुक कुछ फैंस को ही पसंद आए।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका अपने इस लुक के कारण काफी ट्रोल हुई। ज्यादातर फैंस को दीपिका का यह लुक पसंद नहीं आया था। जिसके कारण दीपिका को ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था।

मलाइका अरोरा (Malaika Arora)

बॉलीवुड की बेहद हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी स्टाइल और फिटनेस के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस को भी मलाइका का एक झलक पाने का इंतजार रहता है।

Malaika Arora
Malaika Arora

मलाइका इस ड्रेस में काफी हॉट लगी थीं। मलाइका का यह ट्रांसपेरेंट ड्रेस काफी वायरल हुआ था। कुछ फैंस ने मलाइका के इस लुक को खूब सराहा था तो वहीं कुछ फैंस ने मलाइका को इस ड्रेस के लिए खरी खोटी तक सुना डाला था।