×

Bollywood Year Ender 2022: बॉलीवुड में शादियों का साल, किसी ने की ग्रैंड वेडिंग तो किसी ने प्राइवेट सेलिब्रेशन

Bollywood Celebrities Married In 2022: आज हम ऐसी कुछ बॉलीवुड की फेमस शादियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2022 में खूब सुर्खियां बटोरीं।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Dec 2022 12:44 AM GMT
Bollywood Weddings 2022
X

Bollywood Weddings 2022 (Image Credit-Social Media)

Bollywood Year Ender 2022: भारत में शादियों को किसी के जीवन में सबसे ग्रैंड माना जाता है, खासकर जब बॉलीवुड हस्तियों की बात आती है तो इसे हमेशा एक ग्रैंड और बहुत खुशी का विषय माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड शादियों ने हमेशा दुनिया भर में सभी का ध्यान आकर्षित किया है, जबकि कुछ हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी शादियों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ काफी सुर्खियां भी बटोरीं। आज हम ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की फेमस शादियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2022 में खूब सुर्खियां बटोरीं। तो आइए हम बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय सेलेब्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने 2022 में शादी की।

बॉलीवुड हस्तियाँ जिन्होंने 2022 में शादी की

मौनी रॉय और सूरज नांबियार (27 जनवरी 2022)

( Mouni Roy And Suraj Nambiar)

Mouni Roy And Suraj Nambiar(Image Credit-Social Media)

द गोल्ड और मेड इन चाइना एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में अपने दुबई स्थित व्यवसायी प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली। सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली एक्ट्रेस ने दिसंबर 2021 में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों की शादी मलयाली के साथ-साथ बंगाली शैली में भी हुई थी, जिसने कुछ ही समय में इंटरनेट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ ला दी। शादी में संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स - मनमीत और हरमीत सिंह के साथ आमना शरीफ, मंदिरा बेदी और अर्जुन बिजलानी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा (05 फरवरी 2022)

(Karishma Tanna And Varun Bangera)

(Karishma Tanna And Varun Bangera(Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 05 फरवरी 2022 को अपने डेटेड बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गईं। 2021 में सगाई करने वाले इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी की, जिसमें एकता कपूर, रिधिमा पंडित, अनीता हसनंदानी, हरलीन सेठी और टेरेंस लुईस जैसी हस्तियां शामिल थीं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (19 फरवरी 2022)

(Farhan Akhtar And Shibani Dandekar)

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar(Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड के सबसे हॉट और होनहार जोड़ों में से एक एक्टर और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर थे, जो 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पहली बार एक रियलिटी शो में मिले थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (14 अप्रैल 2022)

(Ranbir Kapoor And Alia Bhatt)

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित शादी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रही। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को एक निजी समारोह में शादी की। इस कपल की शादी का काफी समय से बज्ज बना हुआ था। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर पहली बार मिलने के बाद इस कपल ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में शादी के बंधन में बंध गए। वहीँ इसी साल कपूर परिवार में एक और ख़ुशी आई जब आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। उनका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह (09 जुलाई 2022)

(Payal Rohatgi And Sangram Singh)

Payal Rohatgi And Sangram Singh (Image Credit-Social Media)

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार 9 जुलाई को आगरा में शादी के बंधन में बंध गए। 2011 में डेटिंग शुरू करने और 2014 में सगाई करने वाला कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था , इससे पहले संग्राम ने इस साल रियलिटी शो लॉक अप पर पायल को प्रपोज किया था।

अली फज़ल और ऋचा चड्ढा (04 अक्टूबर 2022)

(Ali Fazal And Richa Chadha)

Ali Fazal And Richa Chadha (Image Credit-Social Media)

फुकरे फेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और उनके को एक्टर रहे अली फज़ल ने 04 अक्टूबर 2022 को मुंबई में शादी कर ली। कपल का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 30 सितंबर को नई दिल्ली में उनके संगीत, मेहंदी और कॉकटेल के साथ शुरू हुआ था।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया (04 दिसंबर 2022)

(Hansika Motwani And Sohael Kathuriya)

(Hansika Motwani And Sohael Kathuriya (Image Credit-Social Media)

हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टाइम डेटेड बॉयफ्रेंड औरबिज़नेस मैन, सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में मुंडोता किले और पैलेस में शादी की। हंसिका ने फिल्म हवा, कोई... मिल गया, जागो जैसी कई फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story