×

Top 5 Bhojpuri Hot Actress 2022: इस साल की इन भोजपुरी अप्सराओं ने किया धमाकेदार कमबैक, देखिए तस्वीरें

Top 5 Bhojpuri Hot Actress 2022: आज हम आपके लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उन पांच एक्ट्रेसेज की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने कुछ सालों तक भोजपुरी फिल्मों से दूरियां बना रखा था लेकिन साल 2022 में इन पांच भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने धमाकेदार एंट्री कर अपने फैंस को चौंका दिया।

Anushka Rati
Published on: 19 Dec 2022 1:19 PM GMT
Top 5 Bhojpuri Hot Actress 2022: इस साल की इन भोजपुरी अप्सराओं ने किया धमाकेदार कमबैक, देखिए तस्वीरें
X

Year Ender 2022 Bhojpuri Actress Comeback (image: social media)

Bhojpuri Actresses Comeback in 2022: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, रिंकू घोष स्मृति सिन्हा जैसे कई बड़ी एक्ट्रेसेज का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का चलता था, लेकिन यह पांच एक्ट्रेसेज अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं थीं। जहां कुछ एक्ट्रेसेज शादी करके सेटल हो गईं तो कुछ को इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। ऐसे में अब इस साल कुछ भोजपुरी हीरोइनों ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना शानदार कमबैक किया है। जिसमें से किसी एक्ट्रेस को खेसारी लाल यादव का साथ मिला तो किसी एक्ट्रेस ने पवन सिंह के साथ धमाकेदार शुरुआत एक बार फिर से किया है। इस साल 2022 का अब अंत होने वाला है तो साल के अंत से पहले आइए जानते हैं इस साल भोजपुरी में धमाकेदार कमबैक करने वाली उन सभी हसीनाओं के बारे में जिनके दर्शक दीवाने हैं।

देखिए तस्वीरें

1.तनुश्री चटर्जी

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी ने साल 2022 में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक धमाकेदार कमबैक किया है। इससे पहले तनुश्री किसी भी बड़े स्टार्स के साथ काम नहीं कर रहीं थीं। लेकिन अपने लंबे समय के गैप के बाद तनुश्री एक्टर खेसारी लाल के साथ एक म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'दरदिया' में देखा गया। इस गाने में दोनों आर्टिस्टों की सिजलिंग कैमिस्ट्री ने फैंस के होश ही उड़ा दिए थें। इस भोजपुरी गाने से तनु को एक बार फिर से नोटिस किया जाने लगा।


2. रिंकू घोष

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रिंकू घोष आज किसी भी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं हैं। रिंकू घोष एक्ट्रेस के साथ-साथ एक लाजवाब डांसर भी हैं। जब उनका करियर एक अच्छे मुकाम पर थी तभी उन्होंने बड़े पर्दे से खुद को दूर कर लिया था। ऐसे में अब वो शादी के 6 साल बाद भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर चुकीं हैं। रिंकू घोष के पास फिलहाल कई भोजपुरी प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो जल्द ही काम करेंगी और बड़े पर्दे पर एक्टर्स के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगी।


3.स्मृति सिन्हा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है। दोनों आर्टिस्टों ने अपने भोजपुरी के कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा एक्टर खेसारी लाल की पहली हीरोइन भी रहीं हैं। फिल्मों ने स्मृति के अपोजिट ही एक्टर खेसारी लाल ने अपने करियर की शुरुआत किया था। लेकिन वो कुछ समय बाद ही भोजपुरी इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं और अब साल 2022 में स्मृति ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पानी धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो सॉन्ग और फिल्म 'हर हर गंगे' में काम कर रहीं हैं। उनका एक भोजपुरी सॉन्ग 'साड़ी से ताड़ी' जैसे कई धमाकेदार गानों में काम कर रहीं हैं, जो इस साल पवन सिंह के साथ रिलीज हुईं हैं।


4.पाखी हेगड़े

एक समय था जब एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का भोजपुरी इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। पाखी और निरहुआ की जोड़ी बड़े पर्दे पर बेहद हिट रही है। लेकिन जब पाखी हेगड़े का फिल्मी करियर पूरे जोड़ो पर था तभी पाखी ने शादी करली और सेटल हो गई थीं। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही उनका तलाक भी हो गया और अब पाखी अपनी दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से वो भले ही दूर रहीं मगर टीवी सीरीयल्स में काफी एक्टिव रहीं और काम करतीं नजर आईं। इसके अलावा पाखी ने इस बीच कई दूसरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। अब वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कमबैक कर चुकीं हैं। जहां पाखी हेगड़े ने इस साल एक्टर और सिंगर समर सिंह के साथ गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' में नजर आई थीं।


5.अंजना सिंह

भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हॉट केक कही जाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भोजपुरी में काफी समय काम कर रहीं थी और साथ ही वह छोटे पर पर्दे पर भी काफी एक्टिव रहीं हैं। लेकिन इस साल उन्होंने होली के मौके पर अपनी एक म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी किया है। जहां इस साल अंजना सिंह का पहला भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' और 'मेरा भारत महान' रिलीज किया गया था।



Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story