×

साल 2016 इन सेलेब्स की लाइफ में रही हलचल, किसी ने लिया तलाक तो किसी का हुआ ब्रेकअप

suman
Published on: 17 Dec 2016 6:48 AM GMT
साल 2016 इन सेलेब्स की लाइफ में रही हलचल, किसी ने लिया तलाक तो किसी का हुआ ब्रेकअप
X

ouple

मुंबई: साल 2016 को जाने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं और सब एकजुट होकर नए साल 2017 के स्वागत में लगे हैं। 2016 आम और खास सबके हलचलों वाला रहा है। खासकर यह साल बॉलीवुड की कई सेलिब्रेटिज की जिंदगी में तुफान की तरह आया। मतलब इस बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई कपल अलग हो गई। आइए जानते हैं इस साल अलग हुईं कुछ फेमस कपल के बारे में...

angelina

ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली

हॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत कपल ने जब अलग होने के का फैसला लिया तो उनके फैन्स हैरान में रह गए। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ (2004) के सेट पर दोनों का रोमांस शुरू हुआ था। जोली ने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। दोनों के 6 बच्चे हैं।

heard

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड

हर्ड ने शारीरिक और मौखिक रूप से डेप द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही और मई में एक्टर से तलाक ले लिया। फरवरी 2015 में दोनों की शादी हुई थी।

malaika-arora12

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान

इसके बाद बॉलीवुड के पावर कपल की बात कर रहे हैं। फाइनली साल भर के मानमनौवल के बाद मलाइका और अरबाज खान ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने तलाक के लिए अप्लाई भी किया है।दोनों 17 साल पहले साथ जुड़े थे और 17 साल बाद अलग हो गए।

adhuna-farhan-khan

फरहान अख्तर-अधुना भाबानी

साल की शुरुआत में ही फरहान अख्तर और हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भाबानी अलग हो गए। दोनों जोड़ियां शादी के 16 साल बाद अलग हो गई। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की। इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि क्यों अलग हुए। दोनों का घर तोड़ने के पीछे किसी एक्ट्रेस का हाथ है। एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी को दोनों के अलग होने की वजह माना गया।

ankita

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे

2009 में टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम करने के दौरान सुशांत-अंकिता के प्यार की दास्तां शुरू हुई थी, फिर सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड का रुख कर लिया। 6 साल के लंबे रोमांस के बाद जनवरी 2016 में सुशांत ने घोषणा की थी कि वह साल के अंत तक अंकिता से शादी कर लेंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।

pulkit

पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा

फिल्म 'फुकरे' के एक्टर पुलकित सम्राट उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के बीच भी दरार आ गई है। इन दोनों का अलगाव भी बॉलीवुड की सुर्खियों में रहा। दोनों के अलगाव की वजह फिल्म 'सनम रे' और 'जुनूनियत' में पुलकित के साथ काम कर चुकीं को-स्टारयामी गौतम को माना जाता है। पुलकित की पत्नी श्वेता सलमान की राखई बहन है।

suman

suman

Next Story