×

Mumbai: मशहूर अभिनेत्री नूतन का सालों पुराना बंगला भरभराकर गिरा, भारी बारिश बनी वजह...अर्से से विवादों में रहा मकान

Actress Nutan Bungalow Collapse :महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) के रेती बंदर के पास मशहूर अभिनेत्री नूतन का पुराना बंगला गिर गया। ये बंगला काफी समय से विवादों में रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 27 Jun 2023 4:04 PM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 4:16 PM GMT)
Mumbai: मशहूर अभिनेत्री नूतन का सालों पुराना बंगला भरभराकर गिरा, भारी बारिश बनी वजह...अर्से से विवादों में रहा मकान
X
Actress Nutan Bungalow Collapse (Social Media)

Actress Nutan Bungalow Collapse : महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) के रेती बंदर के पास मशहूर अभिनेत्री नूतन (Actress Nutan Behl) का पुराना बंगला गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घोलाई नगर के करीब पहाड़ी पर स्थित अभिनेत्री नूतन के बंगले का कुछ हिस्सा तेज बारिश की वजह से गिर गया है। आपको बता दें, ये बंगला काफी समय से विवादों में रहा। नूतन के बेटे और एक्टर मोहनीश बहल (Actor Mohnish Behl) अक्सर इस बंगले में आया-जाया करते हैं।

हिंदी फिल्मों की दिवंगत अभिनेत्री नूतन के महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित एक पुराने बंगले की बालकनी और उसका एक हिस्सा मंगलवार (27 जून) को ढह गया। नगरपालिका अधिकारियों ने यह जानकारी मीडिया को दी। ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि, भारी बरसात की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, इस घटना में किसी भी शख्स के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

मुंब्रा में पहाड़ी पर स्थित बंगला खाली था

ठाणे नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि, 'मुंब्रा में एक पहाड़ी पर स्थित बंगला खाली था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बंगला काफी समय से विवादों में रहा है। इसी वजह से नूतन के बेटे मोहनीश बहल अक्सर बंगले को देखने आते रहते थे।

70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मशहूर अदाकारा नूतन का जन्म वर्ष 1936 में हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'हमारी बेटी' थी। इसी फिल्म से उनके में अभिनय सफर की शुरुआत हुई थी। नूतन की अदाकारी के फैन आज भी हैं। कई फाइलों में उन्होंने यादगार अभिनय किया। नूतन ने अपने जीवन के 40 से अधिक वर्ष फिल्मों को दिया। उन्होंने अपने पूरे करियर में 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। 1991 में स्तन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके बेटे मोहनीश बहल फिल्म और टीवी के बड़े अभिनेता हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story