×

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम एक्टर करण मेहरा हुए गिरफ्तार, पत्नी निशा ने दर्ज कराई थी मारपीट की शिकायत

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के फेम एक्टर नैतिक सिंघानिया ( Naitik Singhania) यानी करण मेहरा (Karan Mehra) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 1 Jun 2021 5:48 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2021 5:51 AM GMT)
करण और निशा
X

करण और निशा फोटो सोशल मीडिया

नई दिल्लीः फेमस टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के फेम एक्टर नैतिक सिंघानिया ( Naitik Singhania) यानी करण मेहरा (Karan Mehra) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जी हां आप ने सही सुना है। करण को पुलिस ने सोमवार रात पत्नी निशा रावल के कहने पर अरेस्ट किया है। बता दें कि दोनों की शादीशुदा जीवन में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

जिसके वजह से करण की पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं करण को मुंबई पुलिस ने गोरे गांव से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से पुसिल ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि करण और निशा की वैवाहिक जीवन में बीते दिन पहले ही दिक्कतों को लेकर खबर आई थी। जबकि निशा ने इस खबर को खारिज कर दिया था। और निशा ने कहा था कि हमारी शादीशुदा लाइफ बहुत सही तरीके से चल रही है। यह दूसरी बात है कि इन दिनों करण अपने शूटिंग में व्यस्थ है। जिसके कारण हम लोग एक साथ टाइम नहीं बता पा रहे हैं।

इस साल हुई थी शादी

आपको बता दें कि करण और निशा की शादी 2012 में हुई थी। इन दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम कविश है। निशा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेटा और पति के साथ वीडियो शेयर करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते हैं।

करण की बात करें तो सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल तक लीड रोल में काम किए थे। उस सीरियल में उन्हें नैतिक सिंघानिया का रोल निभाया। वहीं इनके साथ इस सीरियल में हिना खान भी नजर आई थी। करण मेहरा को इसी शो से पहचान मिली हैं। बता दें कि करण बिग बॉस 10 में भी हिस्सा लिए थे। बिग बॉस में करण की सादगी को लोगों ने खूब पसंद किया।

Shweta

Shweta

Next Story