×

YouTube Trending Video Sings: यूट्यूब टॉप लिस्ट में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल का 'कोका कोला' गाना

YouTube Trending Video Sings List: यूट्यूब ने साल 2022 में इंडिया के टॉप 10 गानों की लिस्ट को रिलीज किया है।

Anushka Rati
Published on: 7 Dec 2022 2:07 AM GMT
YouTube Trending Video Sings: यूट्यूब टॉप लिस्ट में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल का कोका कोला गाना
X

YouTube Trending list (image: social media)

YouTube Trending Video Sings List 2022: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। ऐसे में अब ये जानने का वक्त आ गया है कि पूरे साल इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या ट्रेंडिंग रहा है। इसी बीच अब यूट्यूब ने इंडिया के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट जारी किया है। इस टॉप 10 की लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने टॉप लिस्ट में शामिल रहे हैं। इस यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल के एक नहीं बल्कि दो गाने यूट्यूब के ट्रेंडिंग और टॉप लिस्ट में रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी स्टार के दो-दो गाने इंडिया ट्रेंड्स में अपनी जगह बनाई है।

टॉप 5 में है खेसारी का ये गाना

इस इंडिया ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल यादव का पहला भोजपुरी गाना 5वें नंबर पर है। जिसके बोल 'ले ले आई कोका कोला' है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल के साथ भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। ये गाना काफी लंबे वक्त तक यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई रखा है। वहीं इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों ने इस गाने को बेहद पसंद किया और अब इस भोजपुरी गाने ने इस साल के टॉप गानों की लिस्ट में भी जगह बना ली है।

10वें स्थान पर है खेसारी का गाना 'नथुनिया'

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का दूसरा गाना टॉप 10 लिस्ट में 10 वें स्थान पर है। इस भोजपुरी गाने के बोल 'नथुनिया' है। खेसारी लाल के इस गाने ने तो रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। इस भोजपुरी गाने को भोजपुरी फीमेल सिंगर प्रियंका सिंह और खेसारी लाल ने गाया है। दोनों भोजपुरी सिंगर्स की आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया गया था।

'पुष्पा' के तीन गानों ने बनाई टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह

इसके साथ ही इस इंडिया ट्रेंड लिस्ट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने भी टॉप 10 की लिस्ट में मौजूद हैं। इस ट्रेंडिंग लिस्ट में 'सामी सामी', 'ऊ अंटावा' और 'श्रीवल्ली' गाने मौजूद हैं। साउथ फिल्म 'पुष्पा' का गाना 'श्रीवल्ली' इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस गाने को साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया है। इस गाने को हिंदी में जावेद अली ने गाया है। वहीं 'सामी सामी' तीसरे नंबर अपनी जगह बनाई है। इस गाने को सुनिधि ने गाया है। 6वें नंबर पर फिल्म पुष्पा का गाना जिसे एक्ट्रेस सामंथा पर फिल्माया गया गाना 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' है। ये गाना ऊ अंटावा का हिंदी वर्जन सॉन्ग है। इसके साथ ही 7वें नंबर पर पुष्पा का ओरिजनल गाना ऊ अंटावा मावा, ऊ ऊ अंटावा है।

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे गानों की बात की जाए तो,इस ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'हालामिथि हबीबो' है, जो कि थालापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' का रीमेक सॉन्ग है, चौथे नंबर पर 'कच्चा बादाम' और आठवें नंबर पर 'पसूरी', नवे नंबर पर 'बीस्ट' सॉन्ग है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story