×

Youtuber Armaan Malik: आखिर क्यों अरमान मलिक की पहली पत्नी गिरती जा रही जनता की नजरों से, यहां जानें सच

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक जिनकी वजह से अरमान मलिक के वीडियोज को लोगों ने देखना शुरू किया था, अब वहीं पायल मलिक लोगों की नजरों से गिरती जा रही हैं। आखिर क्यों? आइए जानते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 9 July 2023 1:30 AM GMT
Youtuber Armaan Malik: आखिर क्यों अरमान मलिक की पहली पत्नी गिरती जा रही जनता की नजरों से, यहां जानें सच
X
Youtuber Armaan Malik (Image credit: Instagram)

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को शुरुआत से ही लोगों का भरपूर प्यार मिलता आया है। एक तरह से पायल मलिक की वजह से ही अरमान मलिक के व्लॉग पर व्यूअर्स जुड़े थे, क्योंकि हर किसी को पायल मलिक से हमदर्दी थी। हर कोई उन्हें विक्टिम समझता था, क्योंकि पायल के होते हुए अरमान मलिक ने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन अब वही पायल मलिक धीरे-धीरे कर लोगों की नजरों में गिरती जा रही है। अब लोग उन्हें देखना पसंद नहीं करते और उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। आखिर ऐसा क्या हो गया, जो लोग अब उन्हें पसंद नहीं करते हैं। आइए आपको बताते हैं।

आखिर क्यों लोगों की नजरों में गिर रही हैं पायल मलिक?

दरअसल, हर कोई शुरुआत में यह जानना चाहता था कि आखिर पायल मलिक अपने पति की दूसरी पत्नी के साथ कैसे रह रही है? शुरुआत में व्लॉग वीडियो में पायल हमेशा शांत, समझदार और विक्टिम के रूप में ही नजर आती थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे पायल में बदलाव आता जा रहा है। वह इन दिनों अपनी हर वीडियो में गलत तरह से सबसे बात करती दिखाई देती हैं। पायल की बातों में अब गुरूर और घमंड साफ दिखाई देता है।

हर किसी से बदतमीजी करती हैं पायल मलिक

पायल मलिक के लेटेस्ट वीडियो की बात करें, तो वह अक्सर अपने वीडियोज में अजीब से एटीट्यूड में नजर आती हैं। वह अपने स्टॉफ से भी ठीक तरह से बात नहीं करती हैं। वह अपने हर वीडियो में काफी ज्याजा अग्रेसिव दिखाई देती हैं। हाल ही में, पायल अपने एक वीडियो में कहती दिखी की - 'इतनी चप्पल मारूंगी, बीच से फाड़ दूंगी।' इसी कारण से अब पायल को लोग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। उनकी लोकप्रियता अब धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

एक नहीं तीन शादियां कर चुके हैं अरमान मलिक

आपको बता दें कि अरमान मलिक दो नहीं बल्कि तीन लड़कियों के पति हैं। जी हां...अरमान मलिक ने तीन शादियां की हैं। अरमान की पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी। इस बात का खुलासा अरमान की दोनों पत्नियों ने अपने एक व्लॉग में किया था। हालांकि, अरमान का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अरमान को अपनी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। अरमान की दोनों पत्नियों ने अपने व्लॉग में बताया था कि अरमान और उनकी पहली पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे, जिस वजह से उन्होंने तलाक ले लिया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story