×

Youtuber Sourav Joshi आखिर क्यों हैं इतने फेमस? जानें इनकी नेट वर्थ

Youtuber Sourav Joshi Net Worth: फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी इन दिनों खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं वह लोगों के बीच इतने फेमस क्यों हैं और उनकी नेट वर्थ क्या है?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 30 April 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 30 April 2024 4:30 AM GMT)
Youtuber Sourav Joshi Net Worth
X

Youtuber Sourav Joshi Net Worth (Image Credit: Social Media)

Youtuber Sourav Joshi Net Worth: यूट्यूबर सौरव जोशी (Youtuber Sourav Joshi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वह इंडिया के नंबर 1 व्लॉकर के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में, सौरव जोशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स ने सौरव जोशी को शो के लिए अप्रोच किया है, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आखिर सौरव जोशी लोगों के बीच इतने ज्यादा पॉपुलर क्यों हैं? आखिर वह अपने व्लॉग में ऐसा क्या करते हैं? इसी के साथ हम आपको सौरव जोशी की लग्जरी लाइफ के बारे में भी बताएंगे। यह भी बताएंगे कि यूट्यूबर सौरव जोशी की टोटल नेट वर्थ क्या है?

क्यों इतने ज्यादा पॉपुलर हैं सौरव जोशी? (Sourav Joshi Youtube Channel)

जैसा कि हमने आपको बताया कि Sourav Joshi एक व्लॉगर हैं। अपने व्लॉग में सौरव खुद से जुड़ी हर बात अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं, उनके फैंस सौरव के साथ-साथ उनके परिवार से भी खुद को कनेक्ट करते हैं। जिस तरह से सौरव काम के साथ-साथ परिवार का ध्यान रखते हैं और समाज को लेकर जागरूक रहते हैं फैंस उनकी हर खूबी को पसंद कर रहे हैं। लोगों के इतने प्यार की वजह से ही तो वो आज कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, सौरव जोशी की सिम्पलिसिटी भी लोगों को खूब पंसद आती हैं। मेहनती होने के साथ-साथ सौरव काफी टैलेंटेड भी हैं। उनके डेली व्लॉग्स तो सुपरहिट हैं ही साथ उनकी उनकी पेंटिंग्स का जादू भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है।


आलीशान घर के मालिक हैं सौरव जोशी (Youtuber Sourav Joshi House Photo)

Youtuber Sourav Joshi आज अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंच गए हैं कि उनके पास खुद का आलीशान घर है, जिसकी झलक अक्सर सौरव जोशी के व्लॉग में देखने को मिलती है। सौरव जोशी का घर बेहद खूबसूरत है। इस घर को देखकर तो यही लगता है कि इसकी कीमत लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सौरव के इस आलीशान घर की असल कीमत क्या है? इसकी जानकारी मीडिया में नहीं है।


सौरव जोशी को लग्जरी कारों का है शौक (Youtuber Sourav Joshi Car Collection)

सौरव जोशी को कार का बहुत शौक है, उनके पास कई लग्जरी कार है। इसमें से सौरव जोशी की पसंदीदा कार 'थार' है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा, भी सौरव जोशी के पास कई लग्जरी कार है। लेकिन ज्यादातर सौरव साइकिल पर अपना सफर तय करना पसंद करते हैं।


सौरव जोशी की टोटल नेट वर्थ क्या है? (Youtuber Sourav Joshi Total Net Worth)

आज सौरभ जोशी हर दिन 1.5 से 2 लाख रुपये कमाते हैं। कोरोना काल के समय में जब सब लोग घरों में कैद हो गए थे तो सौरभ ने अपने भाई पीयूष जोशी के साथ मिलकर अपनी बोरियत दूर करने के लिए यूट्यूब पर एक व्लॉगिंग चैनल (saurav joshi vlogs) बनाया था।


इसमें सौरभ जोशी ने अपनी दिनचर्या को लोगों के साथ शेयर करना शुरू किया था। उनके व्लॉग में इनके छोटे भाई पीयूष जोशी (Piyush Joshi) ने भी अपनी मासूमियत का तड़का डालकर इस चैनल के ग्रो करने में अपनी भूमिका निभाई थी। आज यूट्यूब पर उनके 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। बात करें सौरव जोशी के टोटल नेट वर्थ की, तो उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपये है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story