×

Fact check: अमिताभ बच्चन ने कराया लालबागचा राजा का पहला दर्शन? Video Viral

Fact Check: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लालबागचा राजा का पहला दर्शन कराते नजर आ रहे हैं...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Sep 2021 11:24 AM GMT
Fact check latest news
X

अमिताभ बच्चन ने पहले कराए लालबागचा राजा के दर्शन? 

Fact Check: देशभर में 10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का शुरुआत हुई है। ऐसे में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के लालबागचा राजा का पहला दर्शन कराते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है की यह वीडियो इसी साल का है। क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानें।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है

वीडियो में गणेश भगवान के सामने से लाल रंग का पर्दा ऊपर उठते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है की अमिताभ बच्चन ने इसी वीडियो को 8 सितंबर को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ओम् गण गणपतये नमः गणपति बप्पा मोर्या, पहला दर्शन लालबागचा राजा।" इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। बिग बी के इस पोस्ट के बाद कई मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।


वीडियो पांच साल पुराना है

वीडियो की जब जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो 2016 का है। वीडियो विवरण में कहा गया है कि यह लालबागचा राजा का पहला लुक (मुख दर्शन) है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो इस साल के लालबागचा राजा का नहीं है। वीडियो पांच साल पुराना है।

लालबागचा राजा के ऑफिशियल अकाउंट पर पूरी सच्चाई

लालबागचा राजा के ऑफिशियल अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा, हम लोगों ने किसी भी तरह का पहला दर्शन परफॉर्म अभी तक नहीं किया है। आप सभी को बप्पा के पहले दर्शन 10 सितंबर को सुबह 10 बजे लाइव कराएंगे। आप सभी मंडल के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर लालबागचा राजा के पहले दर्शन कर सकते हैं। वहीं, बता दें कि अमिताभ बच्चन अभी 'कौन बनेगा करोड़पति' को शूटिंग में व्यस्त हैं।

निवेदन: दोस्तों देश दुनिया को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story