×

Fact Check: हिन्दू धर्म को कोई खतरा नहीं है ? : गृह मंत्रालय

Fact Check: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि वह इस प्रकार का कोई डेटा वो अलग से नहीं रखता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 Sep 2021 2:02 AM GMT
Fact Check latest news
X

Fact Check: हिन्दू धर्म को कोई खतरा नहीं ? : गृह मंत्रालय (social media)

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि हिन्दू धर्म को खतरा 'काल्पनिक' है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भाजपा पर राजनीतिक हमले के लिए किया और दावा किया कि हिन्दू कभी पीड़ित नहीं हो सकते।

गलत है यह दावा

इस खबर की जब पुष्टि को गई, तो पता चला की यह एक प्रोपेगंडा है और इसमें भ्रम फैलाया गया है। असल में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागपुर के रहने वाले मोहनीश जबलपुरे द्वारा दायर की गई एक RTI का जवाब दिया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहीं भी अपनी इस प्रतिक्रिया में 'काल्पनिक' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये कहा था कि इस प्रकार का कोई डेटा वो अलग से नहीं रखता, जिससे पता चले कि किस धर्म/मजहब को कितना खतरा है। बस यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि वो इस बारे में जानकारी देने में सक्षम नहीं है, लेकिन इसे इस प्रकारब्से प्रचारित किया गया है हिन्दू धर्म को कोई खतरा नहीं 'काल्पनिक' है। अर्थात, सरकार ने इस प्रकार से सूचनाओं का वगीकरण नहीं किया है।



पॉलिटिक्स लाभ के लिए वायरल किया भ्रामक मैसेज

अब यह बात स्पष्ट है कि राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया गया। यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। 'हिन्दू धर्म को खतरा काल्पनिक है' अपने-आप में एक काल्पनिक खबर है। बता दें कि मोहनीश जबलपुरे कोई निष्पक्ष व्यक्ति नहीं है, बल्कि कॉन्ग्रेस पार्टी का कर्यकर्ता है। उसके ट्विटर अकाउंट पर राहुल गाँधी और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेसी नेताओं की तारीफ़ से भरा पड़ा है।

निवेदन: इस तरह की भ्रामक खबरे वायरल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल कर लें, फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story