×

Fact Check: 16 साल बाद मिला सैनिक अमरीश त्यागी का शव, Video Viral

Fact Check: अमरीश त्यागी हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर वापस लौट रहे थे, उसी समय वह खाई में जा गिरे थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 30 Sep 2021 2:00 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2021 2:06 AM GMT)
Fact Check latest news
X

Fact Check: 16 साल बाद मिला सैनिक अमरीश त्यागी का शव (social media)

Fact Check: सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है, जिसमें स्ट्रेचर पर अकड़ चुका एक आदमी का शरीर देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये 16 साल पहले खाईं में गिरे भारतीय सैनिक अमरीश त्यागी (indian army Amrish Tyagi) का शव है, जो अब मिला है।

तिरंगा फहराकर लौटते समय खाई में गिर गए थे

दावा किया जा रहा है की, मुरादनगर के रहने वाले अमरीश त्यागी हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर वापस लौट रहे थे, उसी समय वह खाई में जा गिरे थे। वीडियो में स्ट्रेचर के आस-पास फौजी यूनिफॉम में कुछ लोग भी देखे जा सकते हैं, जो बर्फ में जम चुके शरीर को संभाल रहे हैं।

2017 का है वीडियो

जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई, तो पाया गया की वीडियो का अमरीश त्यागी वाले मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ये वीडियो 2017 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो यूट्यूब पर 20 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था। हालांकि, यहां वीडियो के साथ कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। वीडियो यूट्यूब पर मिला जहां इसे 20 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था, हालांकि यहां वीडियो के साथ कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। इस वीडियो का संबंध भारत से ही है, लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है. पड़ताल में ये पता नहीं चल पाया कि वीडियो कहां का है और इसके पीछे की कहानी क्या है। अमरीश त्यागी का शव पिछले हफ्ते ही बरामद हुआ है। इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि वीडियो का अमरीश त्यागी से कोई संबंध नहीं क्योंकि यह चार साल से इंटरनेट पर मौजूद है। तीन सैनिकों के शव बरामद हो गए थे, लेकिन अमरीश का शव नहीं मिला था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story