×

आ रहा iPhone 11: कोई भी फोन इन सीरीज के टक्कर में नहीं है, हैं लाजवाब फीचर्स

Apple मंगलवार यानी 10 सितंबर को नया आईफोन लॉन्च करने जा रही है। एप्पल स्पेशल इवेंट की शुरुआत रात 10:30 बजे होगा। इस दौरान कंपनी iPhone 11, iPhone 11R और iPhone 11 max लॉन्च करेगी।

Shreya
Published on: 9 April 2023 4:30 PM GMT
आ रहा iPhone 11: कोई भी फोन इन सीरीज के टक्कर में नहीं है, हैं लाजवाब फीचर्स
X

Apple मंगलवार यानी 10 सितंबर को नया आईफोन लॉन्च करने जा रही है। एप्पल स्पेशल इवेंट की शुरुआत रात 10:30 बजे होगा। इस दौरान कंपनी iPhone 11, iPhone 11R और iPhone 11 max लॉन्च करेगी। इस दौरान iOS 13 का भी ऐलान होगा।

इन प्रोडक्ट्स की होगी लॉन्चिंग-

इस इंवेट के दौरान iphone को साथ और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Apple Watch, Apple TV और सॉफ्टवेयर अपडेट्स शामिल हैं। इस बार कंपनी MacBook Pro भी लॉन्च करने जा रही है।

iPhone XR की कीमत होगी सस्ती-

Apple इस बार तीन नए iPhone लॉन्च करने जा रही है। इन iPhone में iPhone XR का न्यू वर्जन होगा, जो कि अन्य से कम कीमत का होगा। इसके साथ ही कंपनी iPhone 11 और iPhone 11 Max लॉन्च किया जाएगा। iPhone के बैक पैनल के डिजाइन में काफी बदलाव देखने मिलेगा, हालांकि अन्य डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं देखें जाएंगे।

कंपनी कर सकती है स्टेनलेस स्टील का यूज-

इस बार कंपनी iPhone में स्टेनलेस स्टील का यूज कर सकती है। इसके अलावा iPhone में फेस आईडी और नॉच होगा। बता दें कि iPhone 11 के दो वेरिएंट्स में तीन रियर कैमरे और iPhone XR के सक्सेसर में दो रियर कैमरे होंगे।

OLED डिस्प्ले दे सकती है कंपनी-

इसके अलावा Apple नए iPhone में OLED डिस्प्ले दे सकती है। इससे पहले कंपनी ने iPhone XR में LCD पैनल का इस्तेमाल किया था। साथ ही iPhone 11 में 5.8 इंच और iPhone 11 Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। वॉटर रेसिसटेंट को पिछले बार से और अच्छा बनाने की कोशिश करी जाएगी। साथ ही IP68 रेंटिंग भी दी जा सकती है।

iPhone 11 सीरीज के साथ ही 3D हैप्टिक बंद कर सकती है कंपनी-

कंपनी iPhone 11 सीरीज के साथ ही 3D हैप्टिक को बंद कर सकती है। 3D हैप्टिक को कंपनी ने iPhone XR से हटा लिया था। इस बार iPhone 11 सीरीज में कंपनी नेक्स्ट जेनेरेशन A13 प्रोसेसर लगाएगी जो मौजूदा समय के प्रोसेसर से और भी बेहतर और फास्ट होगा।

Apple TV भी हो सकता है लॉन्च-

इस इवेंट में Apple TV भी लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple TV में A12 प्रोसेसर भी दिया जाएगा। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं है।

साथ ही Apple Watch 5 में ज्याद बदलाव की उम्मीद नहीं है। कंपनी ने पिछले साल ही कुछ बदलाव किए थे। इनमें नए केस ऑप्शन जरुर मिल जाएंगे। साथ ही कंपनी इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी शामिल कर सकती है।

इस इवेंट में कंपनी iOS13, WatchOS 6, HomePod, MacOS 10.5 Catalina और tvOS के रीलीज की जानकारी देगी।

बीते समय से एक रिपोर्ट आ रही है जिसके अनुसार कंपनी इस बार एक ब्लूटूथ ट्रैकिंग टैग भी ला सकती है। इस टैग की मदद से खोए हुए डिवाइस को खोजने में मदद मिलेगी। इस टैग में अल्ट्रा वाइबैंड शामिल होगा। ये एक शॉर्ट रेंज रेडियो टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से खोए हुए डिवाइस की लोकेशन को ढूंढा जा सकता है। हालांकि ये डिवाइस केवल इनडोर ही होगा।

iPhone 11 की कीमत इंडियन रुपये के अनुसार 75,541 हो सकता है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

Shreya

Shreya

Next Story