×

यूरोप में बंद हो सकता है GOOGLE NEWS, यहां जानें पूरा माजरा

गूगल ने साफ़तौर पर इसके लिए मना कर दिया है। गूगल ने कहा है कि अगर यूरोपियन संघ उनके ऊपर यह नियम जबरदस्ती थोपता है तो वह यूरोप में गूगल समाचार बंद कर देगा।

Manali Rastogi
Published on: 20 Nov 2018 9:10 AM GMT
यूरोप में बंद हो सकता है GOOGLE NEWS, यहां जानें पूरा माजरा
X

मनाली रस्तोगी

न्यूयॉर्क: गूगल यूरोप को एक बड़ा झटका देने के मूड में है। दरअसल, यूरोपीय संघ के लॉमेकर्स ने सितंबर में अपने कॉपीराइट नियमों के संशोधित संस्करणों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत फेसबुक और गूगल जैसी तकनीकी कंपनियों को अब समाचार प्रकाशकों को ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू देना पड़ेगा अगर वो उनकी खबरें न्यूज़ स्निपपेट्स या दूसरी साइटों पर दिखाते हैं तो।

यह भी पढ़ें: UK निकाय चुनाव अपडेट: यहां से BJP तो यहां से कांग्रेस चल रही आगे

वहीं, गूगल ने साफ़तौर पर इसके लिए मना कर दिया है। गूगल ने कहा है कि अगर यूरोपियन संघ उनके ऊपर यह नियम जबरदस्ती थोपता है तो वह यूरोप में गूगल समाचार बंद कर देगा। यूरोपीय संघ का कहना है कि एक उद्धारकर्ता या सौम्य बल के रूप में देखा जाने वाला प्रौद्योगिकी खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ दूसरा चरण चुनाव: कांग्रेस ने ईवीएम के दुरुपयोग लगाया आरोप

ऐसे में दुनियाभर के लॉमेकर्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि टेक्नोलॉजी कंपनियों के क्या-क्या दुष्परिणाम है। टेक्नोलॉजी कंपनियों के लगातार बढ़ते दुष्परिणामों को देखते हुए यूरोपियन संघ ने नए प्राइवेसी लॉ सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (जीडीपीआर) को लागू किया है। यह नया लॉ उपभोक्ताओं को डेटा का अधिक नियंत्रण प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने MP के झाबुआ में कहा- जो काम 4 साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 10 साल लगते

बता दें, जो देश जीडीपीआर जैसे सामान लॉ का पालन कर रहे हैं, वो भी इस कानून के आने से प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, कई देश ऐसे ही सामान लॉ के साथ सामने आए हैं। अब तो भारत की प्रस्तावित डेटा नीति भी कुछ हद्द तक इससे प्रभावित है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story