×

जीने की राह होगी आसान, Google ला रहा है ये कमाल का फीचर, जानें इसके बारे में

गूगल अब लोगों को बोलना भी सिखाएगा। जी हां अभी तक आप गूगल में अपने किसी भी सवाल का जवाब तलाशते थे लेकिन अब आप गूगल में सिर्फ जवाब ही नहीं बल्कि बोलना भी सीख पाएंगे।

Aditya Mishra
Published on: 16 Nov 2019 9:14 AM GMT
जीने की राह होगी आसान, Google ला रहा है ये कमाल का फीचर, जानें इसके बारे में
X

लखनऊ: गूगल अब लोगों को बोलना भी सिखाएगा। जी हां अभी तक आप गूगल में अपने किसी भी सवाल का जवाब तलाशते थे लेकिन अब आप गूगल में सिर्फ जवाब ही नहीं बल्कि बोलना भी सीख पाएंगे। दरअसल गूगल लोगों को अब किसी भी शब्द का सही उच्चारण करना सिखाएगा।

अभी तक जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करते थे तो वहां पर आपको बोलकर सर्च करने का ऑप्शन होता है। इसके अलावा अगर आप किसी भी वर्ड को टाइप करते हैं तो आपको गूगल आपको उस शब्द का उच्चारण करके सुनाता था।

ये भी पढ़ें...सावधान: फोन से डिलीट कर दे ये एप्स, गूगल ने भी हटाया, नहीं तो पड़ेगा पछताना

ऐसे करेगा काम

इस फीचर में गूगल यूजर को ऑप्शन देगा कि उन्होंने जो शब्द सर्च किया है उसका सही उच्चारण कैसे किया जाए। जैसे ही आपका सर्च रिजल्ट आएगा।

वहीं आपको एक ऑप्शन नजर आएगा जिसमें विकल्प होगा कि इस शब्द का उच्चारण कैसे करें, अगर आपको उस शब्द का सही उच्चारण नहीं पता तो आप उस ऑप्शन पर क्लिक करते ही उसका सही उच्चारण सुनकर उसे दोहरा सकते हैं।

स्पीच रिकग्निशन तकनीक से लेगा मदद

गूगल इस फीचर के लिए स्पीच रिकग्निशन तकनीक की मदद ले रहा है। इस फीचर में गूगल इस बात की संतुष्टि करेगा जो शब्द आपने सर्च किया है वो आप सही उच्चारण से बोल सकें।

इसके लिए पहले वो खुद इस शब्द को बोलेगा फिर आपसे दोहराने के लिए कहेगा। अगर आपके दोहराने में कुछ गलती है तो वो फिर से उसे ठीक करने के लिए कहेगा।

इतना ही नहीं गूगल इसमें इमेज सर्च रिजल्ट भी जोड़ रहा है ताकि यूजर को पता लगे कि उसने जो शब्द ढूंढा है उसका मतलब क्या होता है। फिलहाल गूगल नाउन से रिजल्ट देना शुरू करेगा और फिर दूसरी कैटेगरीज में भी विस्तार करेगा।

ये भी पढ़ें...गूगल का बदला डूडल: अगर न होता ये शख्स, तो कैसे देख पाते वीडियो और फिल्म

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story