×

भारतीय हैकर ने ढूंढ निकाली FB की ये बड़ी गलती, 23 लाख रुपये मिले इनाम

भारतीय हैकर्स फेसबुक हो या कोई अन्य ऐप उसकी कमियां ढूंढने में काफी आगे हैं। हाल ही में एक भारतीय हैकर ने फेसबुक ऐप की बड़ी कमी को ढूंढ निकाला है।

Shreya
Published on: 3 Dec 2019 10:48 AM GMT
भारतीय हैकर ने ढूंढ निकाली FB की ये बड़ी गलती, 23 लाख रुपये मिले इनाम
X

भारतीय हैकर्स फेसबुक हो या कोई अन्य ऐप उसकी कमियां ढूंढने में काफी आगे हैं। हाल ही में एक भारतीय हैकर ने फेसबुक ऐप की बड़ी कमी को ढूंढ निकाला है। इस भारतीय हैकर का नाम राहुल कंक्राले है। राहुल शिरडी के निवासी हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है।

राहुल को मिला इनाम

फेसबुक की बड़ी कमी को ढूंढने के बाद फेसबुक ने राहुल को बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत इनाम दिया है। राहुल ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि, फेसबुक की इस बड़ी वजह से करोड़ों की संख्या में यूजर्स इससे प्रभावित हो सकते थे।

यह भी पढ़ें: दिव्यांगजन पुनर्वास के लिए यूपी को सर्वोत्तम राज्य समेत मिले तीन पुरस्कार

हालांकि फेसबुक ने अपनी इस खामी को अब ठीक कर लिया है। इसके लिए राहुल को लगभग 33000 डॉलर (लगभग 23.63 लाख रुपये) का इनाम दिया गया है। इसके अलावा Google ने भी राहुल कंक्राले को फेसबुक की इस बड़ी कमी का पता लगाने के लिए इनाम दिया है। बता दें कि, फेसबुक की ये कमी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में थी।

उन्होंने फेसबुक परमिशन्स में इस कमी को बेलारुस के एक हैकर दिमित्री लुकयानेको के साथ मिल कर ढूंढी है। जिसके लिए उन्हें 7,500 डॉलर्स मिले हैं।

यह भी पढ़ें: भारत से डरे चीनी! भारतीय नौसेना ने खदेड़ा चीनी जलपोत,अलर्ट पर जवान

इस खामी की वजह से हो सकती थी ये परेशानी

राहुल कंक्राले ने बताया कि, फेसबुक ऐप की इस कमी के जरिए उन्होंने फेसबुक ऐप के लिए एंड्रॉयड परमिशन को बाइपास कर लिया। आमतौर पर ऐप्स की कुछ कस्टम परमिशन के साथ डिजाइनिंग की जाती है। जिससे थर्ड पार्टी ऐप्स के फंक्शन को परमिशन ऐक्सेस रेस्ट्रिक्ट जा सके। राहुल के मुताबिक, फेसबुक ऐप के मेन ऐप में परमिशन को लेकर कुछ खामियां थीं, जिसकी वजह से वो किसी भी यूजर को बिना उसकी परमिशन वीडियो कॉल कर सकते थे।

यह भी पढ़ें: हजारों की मौत! जब भोपाल में सांस लेने की वजह से मारे गए लोग

उदाहरण के लिए, अगर आपके पास फेसबुक यूजर हैं और कोई अन्य यूजर आपको एक लिंक भेजता है और आप जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो दूसरा व्यक्ति आपके फ्रंट कैमरे के जरिए आपको देख सकता है और इस बात की आपको भनक तक नहीं लगेगी। क्योंकि ये काम मैसेंजर के इंटरऐक्शन के बिना ही हो रहा था।

प्राइवेसी को लेकर इस तरह की कमी ज्यादा गंभीर साबित हो सकती है। क्योंकि इससे फ्रंट कैमरे का ऐक्सेस आसानी से लिया जा सकता है। चिंता वाली बात ये है कि, यूजर को इस बात की भनक तक नहीं पड़ती कि कोई उन्हें देख रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या ठंड में दही खाना है फायदेमंद, जानें यहां

Shreya

Shreya

Next Story