TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

भारत में बनेगा iPhone-12: जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन, कीमत होगी इतनी

iPhone 12 का प्रोड्क्शन देश के ही लोकल कस्टमर्स के लिए किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की न्यूज एजेंसी IANS को दी है। कंपनी ने कहा है कि ऐपल अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाता है।

Roshni Khan
Published on: 10 March 2021 4:17 AM GMT
भारत में बनेगा iPhone-12: जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन, कीमत होगी इतनी
X
भारत में बनेगा iPhone-12: जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन, कीमत होगी इतनी (PC: social media)

लखनऊ: बहुत टाइम से ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि अमेरिकी टेक कंपनी Apple भारत में अपने नए iPhone सीरीज का प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। यहां प्रोडक्शन का मतलब एसेंब्लिंग है, क्योंकि बड़े तौर पर यहां फोन ऐसेंबल किए जाएंगे। पार्ट्स इंपोर्ट होंगे। भारत में iPhone 12 की बिक्री भी अच्छी हो रही है और तो और अब इसे भारत में बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:मथुरा: मौसम ने बदली करवट, अचानक कुम्भ क्षेत्र में छाया अंधेरा, हुआ हादसा

iPhone 12 का प्रोड्क्शन देश के ही लोकल कस्टमर्स के लिए किया जाएगा

iPhone 12 का प्रोड्क्शन देश के ही लोकल कस्टमर्स के लिए किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की न्यूज एजेंसी IANS को दी है। कंपनी ने कहा है कि ऐपल अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाता है। उनको अच्छी सर्विस और प्रोडक्ट्स देने के लिए ये लगातार काम कर रहा है। वहीं साइबर मीडिया रिसर्च के मुताबिक अक्टूबर में iPhone 12 के आने से ये फेस्टिव सीजन में काफी चर्चा व डिमांड रही है। ऐपल ने पूरे साल 2020 में 60 % की ग्रोथ दर्ज की जबकि फेस्टिव सीजन में इसका ग्रोथ 100% था। ऐसा सिर्फ iPhone 12 की बिक्री से हुआ है।

हेड-इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप (आईआईजी) के प्रमुख प्रभु राम ने IANS को बताया कि भारत में ऐपल काफी प्रॉफिट कमा रहा है। iPhone 12, iPhone 11, XR और फिर iPhone 12 की शानदार सेल हुई थी।

Apple ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में iPhones को बनाना शुरू किया था। अब Apple भारत में बहुत से iPhones को बनाता है। इसमें XR, iPhone 11 और अब iPhone 12 भी शामिल हो गया है। भारत में ऐपल अपनी जरूरतों के लिए सोलर और विंड एनर्जी का उपयोग करेगा।

ये भी पढ़ें:शिवरात्रि से पहले भगवान शिव का गाना वायरल, देसी कलाकारों के मुरीद हुए PM मोदी

भारत में प्रोडक्शन की वजह से सस्ता होगा iPhone 12

ऐसा लगता है कि लोकल प्रोडक्शन के कारण कीमतें कम हो जाएंगी। लेकिन iPhone XR, iPhone 11 की एसेंब्लिंग भारत में ही हो रही है। कीमत पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। तो अभी फिलहाल ये कहना कठिन है कि भारत में iPhone 12 की कीमतें कम होने वाली हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story