×

बौखलाया चीन: अब भारत में iPhone 11 बनना स्टार्ट, धीरे-धीरे टूट रहा ये देश

एपल कंपनी की मानें तो भारत में पहली बार इस टॉप आईफोन मॉडल को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी iPhone SE 2020 मॉडल को भी भारत में बनाने पर विचार कर रही है।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 6:17 AM GMT
बौखलाया चीन: अब भारत में  iPhone 11 बनना स्टार्ट, धीरे-धीरे टूट रहा ये देश
X

नई दिल्ली: आईफोन [iPhone] का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खुशखबरी है। प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple ने भारत में iPhone 11 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। अमेरिकन कंपनी एपल भारत में पहली बार अपना प्रमुख मॉडल iPhone 11 लॉन्च करेगा। इसके लिए चेन्नई स्थित फॉक्सकॉन प्लांट में तैयारी शुरू हो चुकी है।

22 फीसदी टैक्स को बचा सकेगी सरकार

iPhone 11 स्मार्टफोन को चेन्नई स्थित Foxconn प्लांट में बनाया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। iPhone के भारत में निर्माण से फोन की लागत में कमी आएगी। साथ ही कंपनी इंपोर्ट ड्यूटी के तौर पर सरकार को मिलने वाले 22 फीसदी टैक्स को बचा सकेगी। इसके चलते आने वाले दिनों में iPhone 11 की कीमत में कमी की संभावना जताई जा रही है।

बेंगलुरु स्थित विस्टर्न प्लांट में को निर्माण

एपल कंपनी की मानें तो भारत में पहली बार इस टॉप आईफोन मॉडल को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी iPhone SE 2020 मॉडल को भी भारत में बनाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो इस मॉडल का निर्माण बेंगलुरु स्थित विस्टर्न प्लांट में किया जाएगा।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट करके इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मेक इन इंडिया के लिए यह अच्छे संकेत हैं। iPhone 11 भारत में बनने जा रहा है। ये एपल कंपनी के टॉप मॉडल्स में से एक है जो देश में बनेगा।'

Apple ने मई 2017 में सबसे पहली घरेलू मैन्युफैक्चरिंग शुरू किया थी

Apple ने मई 2017 में सबसे पहली घरेलू मैन्युफैक्चरिंग शुरू कि थी और उस वक्त iPhone SE का निर्माण किया था। यह पूरा प्रासेस बैंग्लोर में हुआ था और उस वक्त भी iPhone SE की स्पलायर्स कंपनी Wistron थी। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में Apple ने iPhone XR की लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी।

फॉक्सकॉन एपल का सबसे बड़ा सप्लायर है जो अब भारत की फैक्ट्री में एक बिलियन डॉलर निवेश करने की तैयारी में है। साथ ही अब ऐसी संभावना है कि कंपनी जल्द मेड इन इंडिया स्मार्टफोन पर काम शुरू कर सकती है। Apple iPhone 11 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग को पीयूष गोयल ने मेक इन इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story