×

भारत की सड़कों पर बुलेट चलाती नजर आएंगी महिलाएं, ऐसा होगा डिजाइन...

भारत की सड़कों पर बाइक दौड़ाती महिलाएं, वो भी बुलेट... इसका अपना ही एक टशन हैं। बहुत जल्द ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। बाइक चलाने की शौकीन महिलाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रॉयल एनफील्ड कंपनी महिलाओं के लिए यूनिसेक्स बाइक लेकर आ रही है। इसकी लॉन्चिंग अगले साल मार्च तक हो सकती है।

Shivani Awasthi
Published on: 27 Dec 2019 11:01 AM GMT
भारत की सड़कों पर बुलेट चलाती नजर आएंगी महिलाएं, ऐसा होगा डिजाइन...
X

भारत की सड़कों पर बाइक दौड़ाती महिलाएं, वो भी बुलेट... इसका अपना ही एक टशन हैं। बहुत जल्द ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। बाइक चलाने की शौकीन महिलाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रॉयल एनफील्ड कंपनी महिलाओं के लिए यूनिसेक्स बाइक लेकर आ रही है। इसकी लॉन्चिंग अगले साल मार्च तक हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड महिलाओं और युवाओं के लिए ला रही यूनिसेक्स बाइक

जानकारी के मुताबिक़ बाइक महिलाओं और युवाओं को टार्गेट पर लेकर डिजाईन की गयी है। यह एक एक स्लिम (हल्की) मोटरसाइकल होगी। बता दें कि ये बाइक रोडस्टर स्टाइल में होगी, जिस एक्सप्लोरर या हंटर कहा जा सकता है। डिवेलपमेंट के समय तक के लिए इसे आंतरिक तौर पर J1C कोडनाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी नमाज के बाद फिर से इस शहर में CAA के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, मची भगदड़

ऐसा होगा बाइक का डिजाइन:

रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक की सीट कुछ नीचे होगी। यह वजन में हल्की होने के साथ रॉयल एनफील्ड की अब तक की मोटरसाइकल्स में सबसे किफायती भी होगी। वहीं महिलाओं और युवाओं के लिए इसे संभालना आसान होगा। इसी सोच के साथ इस बाइक को डिजाइन किया गया है।

महिलाओं से फीडबैक के बाइक लांच करने की तैयारी:

वहीं इसके लिए महिलाओं और युवाओं से कंपनी ने फीडबैक भी लिया था। कंपनी उन्हें रॉयल एनफील्ड की भारी-भरकम बाइक वाली छवि से हटकर एक हल्की बाइक देना चाहती है।

ये भी पढ़ें: करगिल का ‘बहादुर’ जब ‘हवा में उड़ता ताबूत’ नाम से हो गया कुख्यात

मौजूदा यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन को किया गया अपग्रेड

बता दें कि नई पीढ़ी के मॉडल में आरामदायक ट्रांजिशन को मैनेज करने के लिए रॉयल एनफील्ड पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहता है। इसके लिए उसने बीएस-6 नियमों को ध्यान में रखते हुए उसके मौजूदा यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन को अपग्रेड किया है। बाइक की सेल्स को एक लाख के पार ले जाने और वॉल्यूम में दो अंकों की गिरावट को रोकने की कोशिश में लगे रॉयल एनफील्ड ने अक्सेसिबिलिटी बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें उसने प्रॉडक्ट्स के स्तर पर, भौगोलिक स्तर पर और छोटे रिटेल स्टोर्स के स्तर पर काम किया है।

ये भी पढ़ें: भारत पर होगा बड़ा हमला, पाकिस्तान और सऊदी अरब समेत इन देशों ने दिया संकेत

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story