×

क्या है Koo App: Twitter को पछाड़ पाएगा, जानें फीचर और कितना लोकप्रिय ये देशी एप

KOO ऐप ट्विटर की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस पर एक दूसरे को लोग फॉलो कर सकते हैं। फोटो, ऑडियो, वीडियो शेयर कर सकते हैं। पोल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें डायरेक्ट मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। यह ऐप इंग्लिश, हिंदी, कन्नड, तमिल, तेलुगु और मराठी भाषाओं में भी मौजूद है।

SK Gautam
Published on: 11 Feb 2021 7:32 AM GMT
क्या है Koo App: Twitter को पछाड़ पाएगा, जानें फीचर और कितना लोकप्रिय ये देशी एप
X
क्या है Koo App: Twitter को पछाड़ पाएगा, जानें फीचर और कितना लोकप्रिय ये देशी एप

नई दिल्ली: twitter को मात देने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया ऐप आ गया है जिसका नाम Koo app है। यहां तक की इसे देसी ट्विटर कहा जा रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में KOO की एंट्री ने काफी धमाल मचा रखा है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से लेकर रविशंकर प्रसाद समेत तमाम नेता और सेलिब्रिटीस इस पर अकाउंट बना रहे हैं। इस ऐप पर कई सारे वेरीफाइड सरकारी हैन्डल भी मौजूद हैं।

यहां जानें क्या है KOO ऐप

आपको बता दें कि KOO ऐप ट्विटर की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस पर एक दूसरे को लोग फॉलो कर सकते हैं। फोटो, ऑडियो, वीडियो शेयर कर सकते हैं। पोल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें डायरेक्ट मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। यह ऐप इंग्लिश, हिंदी, कन्नड, तमिल, तेलुगु और मराठी भाषाओं में भी मौजूद है।

koo-app- radhakirshnan

किसने और कब बनाया KOO ?

इस KOO ऐप को पिछले साल यानी 2020 में बनाया गया था। इसके फाउंडर अप्रम्या राधाकृष्ण और मयंक बिदावत्क हैं। इन दोनों ने पहले taxi for sure और Red bus जैसे ऐप भी बनाए हैं। KOO ऐप ने अगस्त 2020 में सोशल कैटेगरी में आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज जीता था। वहीं, अब कई केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख हस्तियों के इसे डाउनलोड करने से इसके डाउनलोड काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।

ये भी देखें: Twitter से भिड़ा देसी Koo App: मचा रहा धमाल, जुड़ी बड़ी हस्तियां, जानें इसके बारे में

ऐसे डाउनलोड करें KOO ऐप

KOO ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इतना ही नहीं कंप्यूटर पर चलाने के लिए इसे KOOapp.com पर लॉगिन कर सकते हैं।

ये भी देखें: Twitter को तगड़ी चेतावनीः नहीं मानी सरकार की बात, तो टॉप अफसर होंगे गिरफ्तार

koo-app-trending

भारत सरकार और ट्विटर के बीच क्या है विवाद ?

सवाल ये है कि अचानक से इस ऐप पर इतना रुझान क्यों बढ़ गया। माना जा रहा है कि इस देसी ट्विटर को सरकार और ट्विटर के बीच तनातनी का फायदा मिलता दिख रहा है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने ट्विटर से किसान आंदोलन को लेकर विवादित ट्विटर अकाउंट्स हटाने के लिए कहा था। इन अकाउंट्स से माहौल बिगाड़ने वाले ट्वीट किए गए थे। ट्विटर ने पहले इन पर रोक लगा दी। लेकिन बाद में इसे हटा दिया। इसके बाद सरकार ने ट्विटर को चेतावनी दी थी कि अगर ये अकाउंट्स नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story