×

आराध्या की बर्थडे पार्टी में पूरी की बिग बी ने अबराम की डिमांड, देखिए PHOTOS

suman
Published on: 20 Nov 2017 8:34 AM GMT
आराध्या की बर्थडे पार्टी में पूरी की बिग बी ने अबराम की डिमांड, देखिए PHOTOS
X

मुंबई: 16 नवंबर को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में शाहरूख भी बेटे अबराम को लेकर पहुंचे थे। अब उस पार्टी की कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीर अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें अबराम के लिए वो सुगर कैंडी बनवाते नज़र आ रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'इनसे मिलेए ,, ये हैं जूनियर शाहरुख, अबराम, इनको आराध्या की पार्टी में चाहिए था , बुढटिया का बाल('buddhi ka baal') खाने के लिए, तो हम उन्हें ले गए जहां वो बन रहा था, और इंतज़ार किया, जब तक वो बन नहीं जाता, और जब बन के निकला तो चेहरा देखिए उनका,, अद्भुत !!

जब अबराम को उनका पसंदीदा मिल गया तो देखिए वो कितने खुश नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें देख तो आपके भी बचपन की यादें ताजा हो गई होंगी। इसके अलावा भी अमिताभ ने आराध्या के केक कटने के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

suman

suman

Next Story