×

PHOTOS: धूमधाम से हुई राजपाल यादव की बेटी की शादी, पहुंचे राजनीति के दिग्गज

By
Published on: 20 Nov 2017 4:58 AM GMT
PHOTOS: धूमधाम से हुई राजपाल यादव की बेटी की शादी, पहुंचे राजनीति के दिग्गज
X

शाहजहांपुर: बॉलीवुड एक्टर राजपाल राजपाल यादव की बेटी शादी के बंधन में बंध गई है। इस वीआईपी शादी में बॉलीवुड एक्टर तो एक भी नहीं दिखाई दिए, लेकिन राजनीति से जुड़े बङे नेता जरूर दिखाई दिए। शादी में आए नेता पांच मिनट से ज्यादा नहीं रूके। शादी एक्टर राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा से हुई है।

दरअसल राजपाल यादव की 20 साल की बेटी ज्योति यादव की शादी इटावा के रहने वाले हाकिम सिंह यादव के बेटे संदीप यादव से हुई है। लोगों का मानना था कि इस बॉलीवुड की बेटी की वीआईपी शादी में बॉलीवुड हस्तियां तो शामिल होंगी। लेकिन उनमें से कोई भी शामिल नहीं हुआ। शादी में राजनीतिक लोग जरूर देखने को मिल गए। शादी में सबसे पहले पहुंचे पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी। वह शादी में राजपाल यादव से पांच मिनट मिलने के बाद उन्होंने नमाज का वक्त होने के चलते नमाज पढ़ने के लिए वह यहां से निकल गए।

इस शादी में अमर सिंह भी पहुंचे। अमर सिंह के पहुंचने के बाद यहां लोकल बीजेपी नेता भी उनके आगे पीछे लगे रहे। अमर सिंह भी शादी में दस मिनट रूककर चले गए।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की पहली पत्नी करूणा यादव की बेटी ज्योति यादव शादी के बंधन मे बंध गई है। उनकी शादी इटावा के रहने वाले संदीप यादव से हुई है। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के दामाद आगरा मे बैंक कैशियर है। शादी का इंतजाम राजपाल यादव के पैतृक गांव बंडा ब्लाक के कुंडरा गांव किया गया था।

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

Next Story