देखिए मेघना लाइफ स्टाइल को बयां करती उनके घर की अंदरूनी तस्वीरें

suman
Published on: 23 Sep 2017 10:36 AM GMT
देखिए मेघना लाइफ स्टाइल को बयां करती उनके घर की अंदरूनी तस्वीरें
X

मुंबई: म्यूजिक एल्बम 'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू को हाल में टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2017) में देखा गया था। वो 37 साल की हो चुकी है। मुंबई के गोरेगांव में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं। उन्हें अपना ये घर काफी पसंद है क्योंकि इसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मुंबई जैसी जगह में उनके लिए घर खरीदना आसान नहीं रहा, क्योंकि इसके लिए उन्हें लोन लेना पड़ा था तब जाकर वो अपना पहला घर खरीद पाई थीं। मेघना ने 23 साल की उम्र अपना पहला घर खरीदा था। उन्होंने जब 'कलियों का चमन' गाने में काम किया था इसी के 6 महीने बाद उन्होंने पहला घर खरीदा था। उनके पिता थे जिन्होंने मेघना को बैंक में पैसे रखने की बजाय घर खरीदने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें...OH! तो इस वजह से रणवीर सिंह ने कटवाई अपनी दाढ़ी

बाद में मेघना ने अपने हार्डवर्क से ये लोन चुकाया था। हालांकि अब वो उस घर को बेच चुकी हैं उन्होंने गोवा में एक और नया घर खरीद लिया है। मेघना पिछले 6 सालों से अब गोरेगांव स्थित घर में रहती हैं। उनका ये 3 एंड हाफ BHK का फ्लैट 1800sq. ft में फैला है। इस घर को लेने के लिए भी उन्होंने लोन लिया था। दरअसल मेघना पहले 2BHK फ्लैट लेना चाहती थीं लेकिन उन्हें ये घर पसंद आ गया। इसके पीछे की वजह फ्लैट का टैरेस और उनके कई फ्रेंड्स इसी बिल्डिंग में रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने ये घर खरीदा है।

suman

suman

Next Story