×

कुछ इस मनमोहक अंदाज में मां दुर्गा को दी गई अंतिम विदाई, देखें फोटोज

शारदीय नवरात्र में नौ दिन से चले दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन का आयोजन राजधानी लखनऊ में बड़ी धूमधाम से किया गया।

tiwarishalini
Published on: 30 Sep 2017 8:02 PM GMT
कुछ इस मनमोहक अंदाज में मां दुर्गा को दी गई अंतिम विदाई, देखें फोटोज
X

लखनऊ: शारदीय नवरात्र में नौ दिन से चले दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन का आयोजन राजधानी लखनऊ में बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। मां भगवती के उपासकों ने जय माता दी का उद्घोष करते हुए अबीर गुलाल उड़ाया। जिसके बाद मां दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।

मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने से पहले दुर्गा पंडालों में सिंदूर खेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। बंगाल के इस पारंपरिक आयोजन के अनुसार मां दुर्गा की विदाई से पहले माता को सिंदूर लगाने के बाद महिलाएं सिंदूर से होली खेलती हैं। इसमें महिलाएं लाल-सफ़ेद साड़ी पहने लाल सिंदूर से खेलती नजर आईं।

यह भी पढ़ें ... PHOTOS: दुर्गा विसर्जन से पहले बंगाली महिलाओं का ‘सिंदूर खेला’

अगले साल देवी की घर वापसी की प्रत्याशा के साथ, विवाहित महिलाओं ने पंरापरागत लाल और सफेद रंग की साड़ियां पहनकर 'सिंदूर खेल' खेला और एक-दूसरे पर जमकर रंग उड़ाया, साथ ही मूर्तियों को भी लाल रंग से रंगा गया और भक्तों ने देवी दुर्गा और उनके चार बच्चों -लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक- की कैलाश पर्वत पर अपने निवास से लौटने की कामना की। बच्चे, बूढ़े हों या नौजवान सभी ने मां दुर्गा के साथ सेल्फी भी ली और मां दुर्गा से सबके कल्याण की प्रार्थना की।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story