×

GALLERY:डॉग के साथ आउटिंग पर निकली मलाइका, स्टाइलिश लुक में आई नजर

suman
Published on: 9 Feb 2018 10:19 AM GMT
GALLERY:डॉग के साथ आउटिंग पर निकली मलाइका, स्टाइलिश लुक में आई नजर
X

मुंबई: मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं। वैसे कुछ दिनों से मलाइका अक्सर अकेले ही घूमती हुईं नजर आती हैं।हाल ही में एक बार फिर वह कैमरे में अकेले ही स्पॉट हुईं। इस दौरान वह अपने कुत्ते के साथ घूमती हुईं नजर आईं। मलाइका व्हाइट कलर की टॉप के साथ ब्लू रिप्ड जिंस पहने हुए बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वैसे ये पहली बार है जब मलाइका यूं अपने कुत्ते के साथ सड़क पर स्पॉट हुईं हैं। मलाइका को कुत्ते ने काफी परेशान भी किया, लेकिन वो परेशान नहीं हुईं।

मलाइका का अभी फिल्मों में वापसी का कोई प्लान नहीं हैं। वह सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।फिल्मों से दूर मलाइका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के कनेक्ट रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं।मलाइका की फिटनेस देखने के कम ही लोग भरोसा कर पाते हैं उनके एक बेटा भी है। उनकी फिगर और फिटनेस का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं। वो लगातार जिम और योगा करती हैं।

suman

suman

Next Story