×

OMG: जानते हैं आप सुष्मिता सेन अपने जीवन का बड़ा लक्ष्य क्या है?

suman
Published on: 15 Dec 2017 9:52 AM GMT
OMG: जानते हैं आप सुष्मिता सेन अपने जीवन का बड़ा लक्ष्य क्या है?
X

मुंबई: अदाकारा सुष्मिता सेन ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को बताया है कि फिटनेस बनाए रखना उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने बताया है कि वे लंबे समय से 'कैलेस्टेनिक्स' और 'एरियल सिल्क' जैसे एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर रही हैं।

यह भी देखें...पैडमैन का ट्रेलर आज अक्षय ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया

इसी की वजह से वे इतनी फिट दिखती हैं। सुष्मिता एक्सरसाइज के दौरान जिमनास्टिक रिंगों का भी उपयोग करके पूरी तरह से बॉडी को फिट रखती हैं। सुष्मिता ने कई मंचों से बताया कि उन्होंने अपनी ताकत, धीरज और लचीलेपन को कैसे बरकरार रखा है।

यह भी देखें.. प्रियंका को इंस्टाग्राम ने किया है सम्मानित, लेकिन अब भी है दीपिका से पीछे

इस तस्वीर में आप सुष्मिता को उनकी बेटी अलीशा के साथ 'एरियल सिल्क' करते देख सकते हैं। सुष्मिता अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।सुष्मिता सेन भारत की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता हैं। उन्होंने यह खिताब साल 1994 में प्राप्त किया था।

suman

suman

Next Story