×

ये TOP-5 जगह बनाएंगी आपका मानसून सीज़न यादगार, जानें यहां

Charu Khare
Published on: 13 July 2018 6:37 AM GMT
ये TOP-5 जगह बनाएंगी आपका मानसून सीज़न यादगार, जानें यहां
X

लखनऊ: ‘रिमझिम-रिमझिम गिरे सावन सुलग-सुलग जाए मन’। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी को बेसब्री से मानसून के मौसम का इंतजार रहता है। ऐसे में जब यह इंतजार अब खत्म हो गया है तो फिर देरी कैसी। जी हां। जल्दी से पैकिंग कीजिये परिवार नहीं तो पार्टनर के साथ कहीं ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाइये जहां की यादें हमेशा आपके दिलोंदिमाग में ताजा रहे।

लेकिन अगर आप भी प्लान बनाना तो चाह रहे हैं पर डिसाइड नहीं कर पा रहे तो आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 सबसे खूबसूरत जगह लेकर आएँ हैं, जहां जाकर आप अपने मानसून सीज़न को बेस्ट बना सकते हैं।

आइये देखते हैं कौन सी हैं वो 5 जगह -

Image result for फागू

फागू

हिमाचल प्रदेश में स्‍थ‍ित एक फागू नाम का हिल्स स्‍टेशन हैं जो शिमला से कुछ दूरी पर है। मानसून के सीजन में अपने पार्टनर के साथ यहां पर जाने का एक अलग ही मजा है। बारिश के मौसम में यहां की घाटियां हरी-भरी हो जाती हैं। इसके अलावा जगह-जगह सेब और ऑर्किड के पेड़ हैं. जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

ये भी पढ़ें - VIVO को टक्कर दे सकता है OPPO का ये नया स्मार्टफोन, जानें खासियत

Image result for भीमतालÂ

भीमताल

भीमताल ये जगह उत्तराखंड के पर्यटन स्थानों में से एक हैं जो काफी खूबसूरत है। भीमताल की खासियत यह है कि यहां पर रोमांच तो है, साथ ही यह बहुत ही शांत जगह है। यहां का मुख्य आकर्षण भीमताल झील है। इस भीमताल झील के बीच में बने आइलैंड में रैस्तरां में जाकर बैठने पर काफी अच्‍छा फील होता है।

Image result for नांगल वेटलैंड

नांगल वेटलैंड

नांगल वेटलैंड पंजाब में है। यह सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डैम के पास स्थित है। नदी और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी नांगल वेटलैंड का नजारा मानसून में आम दिनों की अपेक्षा काफी बदल जाता है। इन दिनों में झील और नदी के बीच काफी पानी होता है। जो देखने में रोमांचक लगता है।

Image result for कसौली Â

कसौली

यह जगह भी हिमाचल प्रदेश में है। यहां पर वैसे तो साल भर ही पयर्टकों का आगमन रहता है लेकिन मानसून में मौसम और सुहावना हो जाता है। जिससें भीड़ बढ़ जाती है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच हल्की-हल्की बारिश में बाहर घूमना काफी रोमांचक लगता है।

ये भी पढ़ें - इस एक्ट्रेस ने 7 बार किया न्यूड सीन, फिर जो हुआ वो…..

Image result for अल्मोड़ा अल्मोड़ा

यह जगह भी उत्तराखंड में है। उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में स्थित अल्मोड़ा शहर में मानसून के दिनों में जाना यादगार साबित होगा। यहां पर प्रकृति का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को निहारना किसी रोमांच से कम नही है। यहां बारिश ज्‍यादा नहीं होती है। फिर भी यहाँ पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही कुछ और हैं।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story