×

Goa Election 2022: आप को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

गोवा विधानसभा चुनाव शुरू होने में बस कुछ ही वक्त रह गया इसी बीच आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता दयानंद नार्वेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Krishna
Published on: 23 Jan 2022 3:00 PM GMT
Goa Election 2022:  आप को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी
X

अरविन्द केजरीवाल

Goa Assembly Election: अपने मनोरम समुद्र तट के लिए मशहूर गोवा में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीति भी दिलचस्प होते जा रही है। देश के इस सबसे छोटे सूबे में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम दयानंद नार्वेकर (Dayanand Narvekar)

ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को अलविदा कह दिया है। बीते साल अक्टूबर में आप की सदस्यता लेने वाले नार्वेकर का साथ पार्टी के साथ अधिक दिन नहीं चल सका और वो पार्टी से बाहर हो गए। ऐसे में बड़ी उम्मीद के साथ उन्हें गोवा में शामिल करवाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उनके गोवा अभियान को जबरदस्त झटका लगा है।

दयानंद नार्वेकर का सियासी सफर

पूर्व उपमुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर गोवा की राजनीति का जाना माना चेहरा हैं। 1977 से अपनी सियासी पारी की शुरूआत करने वाले नार्वेकर इसी साल विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे। यह कारनामा उन्होंने केवल 27 की उम्र में ही कर दिया था। नार्वेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा राज्य के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 35 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 2014 में पार्टी से अलग हो गए औऱ फिर 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पूर्व उपमुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर गोवा की राजनीति के पूराने दिग्गज चेहरे के साथ-साथ विवादित चेहरा भी रहे हैं। उन पर गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए 2002 में भारत-आस्ट्रेलिया वनडे मैच के दौरान जाली टिकट बेचने का आरोप लगा था। इस मामले में वो जेल भी गए थे। इसके अलावा भी उनपर कई आरोप हैं। ऐसे में साफ सुथरी राजनीति की बात करने वाली आम आदमी पार्टी पर उस समय काफी सवाल उठा था जब दयानंद नार्वेकर ने आप का दामन थामा था। बहरहाल आप को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अब वो इससे कैसे उबरती है देखने वाली बात होगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story