×

Goa Election 2022: राणे परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर किसका लहराएगा परचम?

Goa Election 2022: पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेसी प्रताप सिंह राणे के बेटे विश्वजीत प्रताप सिंह राणे को राजनीति विरासत में मिली। वेल्पोई विधानसभा सीट विश्वजीत राणे का गढ़ माना जाता है। 2007 से लेकर 2017 तक लगातार उन्होंने इस सीट से चुनाव में जीत दर्ज की।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 29 Jan 2022 3:25 PM GMT
Up Election 2022
X

Up Election 2022

Goa Election 2022: अगले माह जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में होने जा रहे हैं उनमे गोवा भी शामिल है। 40 विधायकों वाली गोवा देश की सबसे छोटी विधानसभा है। समुद्र तटों से घिरे इस राज्य में अबकी बार बेहद दिलचस्प मुकाबला देखा जा रहा है। मुख्यतः कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ी जाने वाली यहां की सियासी लड़ाई में कई अन्य दल भी इसबार दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में यहां की हरेक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। अगर बात गोवा की राजनीति की करें तो राणे फैमिली की चर्चा के बगैर बातें अधुरी होंगी। प्रताप सिंह राणे छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनका परिवार भी राजनीति में सक्रिय है। कद्दावर कांग्रेसी रहे राणे के बेटे और बहू इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

विश्वजीत प्रताप सिंह राणे

पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेसी प्रताप सिंह राणे (Congress Leader Pratap Singh Rane) के बेटे विश्वजीत प्रताप सिंह राणे (Vishwajit Pratap Singh Rane) को राजनीति विरासत में मिली। जिसे उन्होंने अपने पिता की क्षत्र छाया में अच्छे से आगे बढ़ाया भी। कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले विश्वजीत ने अब अपना ट्रैक चेंज कर भगवा खेमे को ज्वाइन कर लिया है। 2017 तक कांग्रेसी रहे विश्वजीत राणे (Vishwajit Pratap Singh Rane) राज्य में कांग्रेस की सरकार न बनती देख भाजपा में शामिल हो गए। एकसमय वो भी सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। जुनियर राणे वेल्पोई सीट (Junior Rane Velpoi Seat) से इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

वेल्पोई सीट

वेल्पोई विधानसभा सीट (Velpoi assembly seat) विश्वजीत राणे (Vishwajit Pratap Singh Rane) का गढ़ माना जाता है। 2007 से लेकर 2017 तक लगातार उन्होंने इस सीट से चुनाव में जीत दर्ज की। 2007 में उन्हें जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2012 में उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला और वो फिर जीतने में सफल रहे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सत्यविज सुब्रई नाइक (BJP candidate Satyavij Subrai Naik) को 2,939 वोटों से हराया। 2017 में एकबार फिर वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे इसबार भी उनका मुकाबला बीजेपी के सत्यविज सुब्रई नाइक से था, जिन्हें वो एकबार फिर शिकस्त देने में सफल हुए। हालांकि इसी चुनाव के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में वो बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के खिलाफ चुनाव मैदान में थे और करीबी अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे।

वोटर्स की संख्या

आंकड़े की माने तो वेल्पोई विधानसभा सीट (Velpoi assembly seat) पर मतदाताओं की संख्या 31,076 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,350 और महिलाओं की संख्या 15,726 है। यह सीट उत्तर गोवा लोकसभा क्षेत्र से आता है। जहां से बीजेपी के श्रीपद येशो नाईक सांसद हैं।

वहीं, बात करें राणे परिवार की कि तो इस बार दिग्गज नेता प्रतापसिंह राणे स्वयं चुनाव मैदान में नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस का टिकट वापस कर दिया। उनके परंपरागत सीट पोरिम से उनकी बहू दिव्या राणे बीजेपी उम्मीदवार हैं। बता दें कि गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है जबिक वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story