×

प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के अगले मुख्यमंत्री, दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मिली हरी झंडी

एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत होंगे।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 March 2022 7:50 AM GMT
प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के अगले मुख्यमंत्री, दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मिली हरी झंडी
X

Goa New Chief Minister: गोवा के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी खबर है। एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत होंगे। दिल्ली में भाजपा के आलाकमान ने मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत को हरी झड़ी दे दी है। ऐसे में अब होली के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

बता दें, गोवा की 40 में से 20 विधान सभा सीटों (Goa Legislative Assembly Elections) पर भाजपा जीती है। वहीं भाजपा ने पूरे देश में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 4 राज्यों में जीत हासिल की है। ऐसे में अब प्रमोद सावंत फिर से गोवा के नए मुख्यमंत्री होंगे।

वहीं मणिपुर की बात करें तो भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को ही एक बार फिर ये पद दोहराने का फैसला किया है। इस बारे में भाजपा आलाकमान ने मणिपुर में एन बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई है। जिसके बाद अब बीरेन सिंह जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

गोवा में चुनावी जीत की बात करें तो वैसे तो किसी को बहुमत हासिल नहीं हुआ, पर भाजपा ने अन्य के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा को 20 सीटें मिली, जबकि बहुमत के लिए 21 सीटों के मिलने की जरूरत है। जबकि कांग्रेस को 12, तृणमूल कांग्रेस को 2 और आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिली।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story