×

अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, गुजरात 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

Gujarat Assembly Elections 2022 : अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक घोषणा की 2022 में आप गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 14 Jun 2021 9:41 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2021 9:45 AM GMT)
गुजरात 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप
X

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Gujarat Assembly Elections 2022 : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को एक घोषणा की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 2022 में आप गुजरात में होने वाला विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ेगी। गुजरात (Gujarat) में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों को लेकर अभी से राजनीती तेज हो गई है।

आपको बता दें कि रविवार को अरविन्द केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे से पहले एक ट्वीट लिखा है। उन्होंने गुजराती भाषा में कहा था 'राज्य में अब बदलाव होगा। मैं कल गुजरात आ रहा हूं और राज्य के लोगों से मिलूंगा।'


गुजरात में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने को है। इन चुनावों को लेकर अभी से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को आम जनता पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने अहमदाबाद क एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दावा किया है कि उनके पार्टी उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं एक ओर 2022 में आने वाले गुजरात चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तेज हो गई हैं।


आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी इस समय प्रदेश की सक्रीय भूमिका में हैं। इसलिए इस समय आम पार्टी पाटीदार समाज को साधने के लिए हार्दिक पटेल को अपना चुनावी चेहरा बनाने की तैयारी में हैं। ऐसे में भविष्य में हार्दिक पटेल का आप पार्टी में शामिल होना भी दिख सकता है। बताया जा रहा है कि 2021 में सूरत नगर पालिका की 120 में से 27 सीटें जीतने के बाद अरविन्द केजरीवाल का दूसरा दौरा है।

Shraddha

Shraddha

Next Story