×

गुजरात कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ओबीसी नेता जगदीश ठाकोर को प्रदेश अध्यक्ष कमान

गुजरात कांग्रेस में आज शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखन को मिला। कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जगदीश ठाकोर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

aman
By aman
Published on: 3 Dec 2021 8:13 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2021 8:50 AM GMT)
गुजरात कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ओबीसी नेता जगदीश ठाकोर को प्रदेश अध्यक्ष  कमान
X

फोटो- सोशल मीडिया 

गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) में आज शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखन को मिला। कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने ओबीसी नेता (OBC Leader) जगदीश ठाकोर (Jagdish Thakor) को नया प्रदेश अध्यक्ष (gujarat pradesh congress committee president) बनाया है। बता दें, कि जगदीश ठाकोर ओबीसी समाज के ताकतवर नेता माने जाते हैं। इससे पहले वो सांसद भी रह चुके हैं। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात कांग्रेस में अध्यक्ष का पद लगभग नौ महीने से खाली था। जगदीश ठाकोर अमित चावड़ा (Amit Chavda) की जगह लेंगे। अमित चावड़ा ने कुछ महीने पहले संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली ही था। हालांकि, नौ महीने से अध्यक्ष का पद खाली रहने से विपक्ष को चुटकी लेने का विशेष मौका मिल जाता था।

कौन हैं जगदीश ठाकोर?

जगदीश ठाकोर के बारे में बताया जाता है कि वो ओबीसी समाज के ताकतवर नेता और पूर्व सांसद हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुजरात में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने यह अहम फैसला लिया है। जगदीश ठाकोर अमित चावड़ा की जगह लेंगे। ठाकोर उत्तर गुजरात से आते हैं।

पार्टी के कद्दावर नेता

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बीते दिनों गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के पदों पर नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की थी। कांग्रेस आलाकमान ने गुजरात में अपने ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए इस बार अध्यक्ष पद की कमान जगदीश ठाकोर को देना मुनासिब समझा। बताया जा रहा फैसला पहले ही लिया जा चुका था, आज बस औपचारिक घोषणा हुई है। बता दें, कि जगदीश ठाकोर उत्तर गुजरात से आते हैं। वो पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। जगदीश ठाकोर को प्रदेश कांग्रेस के सर्वमान्य नेता होने के साथ निर्विवादित भी माना जाता है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story