किसानों का कर्जा माफ! Gujarat में Congress का बड़ा ऐलान, सरकार में आते ही करेंगे ये काम

Congress Party Announcement: कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा है कि, अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ होगा।

aman
Written By aman
Published on: 12 Aug 2022 9:18 AM GMT (Updated on: 12 Aug 2022 9:40 AM GMT)
congress says if the government formed in gujarat farmers loans up to 3 lakh will be waived
X

Congress Party Announcement

Gujarat Assembly Elections 2022 : इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा है कि, अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ होगा।

आपको बता दें कि, गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। हालांकि, कांग्रेस ने गुजरात के किसानों से ये वादे पिछले साल भी किए थे। बीते साल, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा था कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सारे कृषि कर्ज माफ करने का फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस की किसानों से हमदर्दी

कांग्रेस के कई नेता समय-समय पर किसानों के संबंध में कई चुनावी वादे कर चुके हैं। पार्टी आलाकमान भी किसानों के प्रति अपनी हमदर्दी जाहिर करती रही है। अब से पहले पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने वादा किया था, कि यदि चुनाव के बाद गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के लिए कई बड़े कदम उठाए जाएंगे।

पिछले चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस ने तैयारियों को धार देना तेज कर दिया है। लेकिन, पार्टी के अंदर की गुटबाजी उसके लिए सिरदर्द बन सकती है। हालांकि, तमाम समस्याओं के बावजूद पिछले यानी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत पार्टी को 77 सीटें हासिल हुई। साल 1990 के बाद ऐसा यह पहली बार हुआ था, जब कांग्रेस ने सम्मानजनक प्रदर्शन किया था। अब इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात भेजने पर विचार कर रहा है।

11 वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। उससे पहले पार्टी के 11 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिया। इनमें हार्दिक पटेल (Hardik Patel), अश्विन कोटवाल (Ashwin Kotwal), जयराज सिंह परमार (Jairaj Singh Parmar) आदि शामिल हैं। इन नेताओं का कांग्रेस छोड़ना पार्टी पर बड़े सवाल खड़े करता है। यही वजह है कि, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 'सीनियर आब्जर्वर' की जिम्मेदारी सौंपे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि क्योंकि गुजरात की सीमा राजस्थान से सटी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story