×

Corona XE Variant: अब गुजरात में भी मिला कोरोना वायरस के XE वैरिएंट, अलर्ट हुई सरकार

Corona Virus : महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस के XE वेरिएंट (Corona XE Variant) ने गुजरात में भी दस्तक दे दिया है। बता दें यह वेरिएंट अब तक का सबसे संक्रामक वेरिएंट माना जा रहा है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 9 April 2022 5:31 AM GMT
Corona Virus
X

Corona Virus (Image Credit : Social Media)

Corona XE Variant : देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने एक बार फिर नए वेरिएंट के साथ दस्तक दे दिया है। अब तक का सबसे संक्रामक माने जाने वाला कोरोना का XE वैरिएंट महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद अब गुजरात (Gujarat) में भी पाया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को बाकी वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। जिसके कारण कोरोना के एक नए लहर के आने का डर सबको सताने लगा है।

13 मार्च को पॉजिटिव आया था शख्स का रिपोर्ट

कोरोना के नए वेरिएंट XE से संक्रमित व्यक्ति का रिपोर्ट 13 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 1 हफ्ते के बाद भी उस व्यक्ति की स्थिति ठीक थी। हालांकि तब तक यह नहीं पता चला था कि यह व्यक्ति कोरोना वायरस के कौन से वेरिएंट से संक्रमित है।

गुजरात में इस व्यक्ति कोरोना वायरस के XE वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की सैंपल जांच के लिए भेजी जा चुकी है। बता दें कोरोना का XE वेरिएंट अब तक मिले डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट के मुकाबले 10 फ़ीसदी अधिक संक्रामक है।

इसके पहले मुम्बई में मिला था XE वैरिएंट का मामला

हाल ही में मुम्बई में भी कोरोना वायरस के XE वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। यह भारत का पहला XE वैरिएंट वाला मामला है। जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान लिए गए कुल 376 मामलों में से 230 पॉजिटिव थे। जिसमें ओमिक्रोन वैरिएंट के 228 मामले थे। वहीं एक मामला कप्पा वैरिएंट का था तथा दूसरा XE वैरिएंट का था।

XE वैरिएंट

कोरोना वायरस का XE वैरिएंट ओमिक्रोन वैरिएंट का सब वैरिएंट है। यह ज्यादा जानलेवा तो नहीं लेकिन इसका संक्रमण तेजी से होता है। इस वैरिएंट को लेकर अभी तक कहीं भी कोई खतरनाक लक्षण भी नहीं दिखा है। लेकिन इससे सावधान रहने की जरूरत है। सरकार ने भी इस वैरीअंट को लेकर कहा है कि लोग डरे नहीं प्रोटोकॉल का फॉलो करें।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story