×

Gujarat Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने लिखकर किया दावा, गुजरात में बनेगी आप की सरकार

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दावा किया कि अबकी बार गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Nov 2022 10:27 AM GMT
CM Arvind Kejriwal
X

अरविंद केजरीवाल (photo: social media ) 

Gujarat Assambly Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assambly Election 2022) में अपनी पार्टी की संभावनाओं पर बड़ा दावा किया है। सूरत शहर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने लिखकर दावा किया कि अबकी बार गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली सीएम ने कहा कि 27 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी हार को लेकर बौखलाई हुई है। राज्य की आम जनता इस बार आप को जीताएगी।

मेरी भविष्यवाणी पंजाब में सही साबित हुई है: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी भविष्यवाणी पंजाब में सही साबित हुई है। मैं फिर से लिखकर दे रहा हूं कि गुजरात में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात पहला राज्य होगा, जहां भारतीय जनता पार्टी का वोट आप को ट्रांसफर होगा। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का वोटर ढूंढने से भी नहीं मिलता।

मतदाताओं में बीजेपी का डर

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाताओं को आतंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कारण गुजरात के वोटरों में खौफ का माहौल है। वह खुलेआम आप को समर्थन करने से डरते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार पर चलने वाले किसी भी शख्स से पांच मिनट करने पर समझ आ जाता है कि उनके अंदर कितना डर है।

दिल्ली सीएम ने गुजरात में सरकार बनने पर चर्चिच पुरानी पेंशन स्कीम योजना को लागू करने का वादा किया है। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में भी सरकार बनने पर 31 जनवरी तक ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू कर दिया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात के साथ - साथ दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। दोनों जगहों पर बीजेपी लंबे समय से सत्ता में काबिज है, जिसे हटाकर आप देश के सियासी पटल पर छा जाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जो उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story