×

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म, 8 दिसंबर को आएगा जनादेश..किसके सिर सजेगा ताज?

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान ख़त्म हो गया है। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। जिसमें तय होगा कि, सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा।

Anshuman Tiwari
Published on: 5 Dec 2022 12:23 PM GMT (Updated on: 5 Dec 2022 12:23 PM GMT)

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज (05 दिसंबर) को समाप्त। गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों के लिए दूसरा चरण काफी अहम माना जा रहा है। दूसरे चरण की तमाम सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश अंतिम-अंतिम समय तक करती रही। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया।

एक तरफ जहां, प्रधानमंत्री मोदी सहित बीजेपी के सभी बड़े नेताओं चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। वहीं, कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' को बीच में विराम देकर कई जनसभाएं की। इसी तरह, AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी गुजरात के मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज दूसरे चरण की 93 सीटों पर 833 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। तभी पता चल पाएगा कि किस पार्टी के सिर पर जीत का ताज सजेगा।

बीजेपी ने सभी सीटों पर उतारा कैंडिडेट

दूसरे चरण में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने तीन सीटें अपने सहयोगी दल NCP के लिए छोड़ी हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से 26,409 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिसके लिए तक़रीबन 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) लगाई गई थीं। चुनाव वाले सभी 14 जिलों में लगभग 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है,

8 दिसंबर को आएगा जनादेश

इससे पहले, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर को सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की कुल 89 सीटों के लिए मतदान हुए थे। दूसरे चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है उनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel), पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) और अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) भी शामिल हैं। गुजरात में दोनों चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृह राज्य क्या जनादेश सुनाएगा इसके लिए 8 तारीख तक इंतजार करना पड़ेगा।

गुजरात चुनाव की तजा अपडेट Newstrack पर देखें...

Live Updates

  • 5 Dec 2022 6:19 AM GMT

    शक्ति सिंह गोहिल ने किया मतदान

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भी मतदान किया। 

  • 5 Dec 2022 6:17 AM GMT

    गुजरात में सुबह 11 बजे तक 19.06 फीसदी वोटिंग

    अहमदाबाद (Ahmedabad) - 16.51%

    आणंद (Anand)- 20.38%

    अरवल्ली (Aravalli) - 20.38%

    बनासकांठा (Banaskantha)- 21.02%

    छोटा उदयपुर (Chhota Udaipur)- 23.35%

    दाहोद (Dahod) - 17.83%

    गांधीनगर (Gandhinagar) - 20.39%

    खेड़ा (Kheda) - 19.63%

    मेहसाणा (Mehsana)- 20.66%

    महीसागर (Mahisagar)- 17.06%

    पंचमहल (Panchmahal) - 18.74%

    पाटन- 18.18%

    साबरकांठा- 22.18%

    वडोदरा- 18.77%

  • 5 Dec 2022 6:08 AM GMT

    आनंदीबेन पटेल बोलीं- जरूर करें मतदान  


    गुजरात की पूर्व सीएम और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आज अहमदाबाद में शिलाज अनुपम स्कूल में मतदान किया। वोट डालने के बाद आनंदीबेन पटेल ने मीडिया से कहा, 'मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए सभी वोटर्स को मतदान जरूर करना चाहिए। हमें ये अधिकार प्राप्त हुआ है तो हमें इस अधिकार का इस्तेमाल कर भारत को अव्वल बनाना है।'

  • 5 Dec 2022 5:26 AM GMT

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ डाला वोट


    केंद्रीय गृह मंत्री गृह मंत्री अमित शाह अपने बेटे जय शाह तथा परिवार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में मतदान किया। 

  • 5 Dec 2022 5:11 AM GMT

    प्रधानमंत्री ने रानिप में किया मतदान


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने गुजरात के आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर ही मतदान किया। वे पोलिंग स्टेशन तक पैदल चलकर पहुंचे।

  • 5 Dec 2022 5:07 AM GMT

    PM मोदी ने चुनाव आयोग और लोगों का जताया आभार

    पीएम मोदी ने मतदान के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'लोकतंत्र का पर्व गुजरात (Gujarat), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और दिल्ली के लोगों द्वारा बड़े उत्साह से मनाया है। मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्हें धन्यवाद देता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को भी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।' 

  • 5 Dec 2022 5:04 AM GMT

    गुजरात चुनाव: सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी वोटिंग

    अहमदाबाद (Ahmedabad)- 4.20%

    आणंद (Anand)- 4.92%

    अरवल्ली - 4.99%

    बनासकांठा (Banaskantha)- 5.36%

    छोटा उदयपुर (Chhota Udaipur)- 4.54%

    दाहोद (Dahod)- 3.37%

    गांधीनगर (Gandhinagar)- 7.05%

    खेड़ा (Kheda)- 4.50%

    मेहसाणा (Mehsana)- 5.44%

    महीसागर (Mahisagar)- 3.76%

    पंचमहल- 4.06%

    पाटन- 4.34%

  • 5 Dec 2022 5:01 AM GMT

    विरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने डाला वोट



  • 5 Dec 2022 3:50 AM GMT

    Gujarat Election 2022 Phase 2 Voting LIVE: पीएम मोदी वोट डालने के लिए निकले 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदात के लिए अपने घर से निकले। वे रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में जाकर वोट डालेंगे।

Admin 2

Admin 2

Next Story