TRENDING TAGS :
Gujarat assembly elections 2022: पीएम मोदी के दौरे के बीच गुजरात में 7 बागी किये गये सस्पेंड
Gujarat assembly elections 2022: गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को सस्पेंड कर दिया है।
BJP ने 2024 के लिए शुरू किया पंजाब मिशन (Pic: Social Media)
Gujarat assembly elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात मिशन पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी एक ओर राज्य में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
इन नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। पार्टी से निलंबित होने वाले नेताओ में मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, मावजी देसाई और धवल सिंह झाला सहित 7 लोगों का नाम है। प्रदेश अध्यक्ष ने इनको पार्टी के विरुद्ध कार्य करने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि भाजपा ने पहले चरण में जिन 160 उम्मीदवारों का टिकट दिया था उसमें से 38 मौजूदा विधायकों को टिकट काट दिया गया था। जिसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का भी टिकट काट दिया गया था।
2017 के गुजरात चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 182 सीटों में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और 2014 में प्रधान मंत्री चुने जाने से पहले नरेंद्र मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इस बार पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी 140 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
गौरतलब है कि गुजरात राज्य में 182 विधानसभा क्षेत्र हैंं। राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम आयेंगे।