×

Gujarat Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का एक विकेट गिरा, आप ने दिया झटका

Gujarat Election 2022: शुक्रवार को आप ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रनील राजगुरू को अपने पाले में शामिल कर लिया है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 April 2022 4:16 PM GMT
Gujarat Election 2022 Congress leader Indranil Rajguru joins AAP
X

कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरु आप में शामिल। (Social Media)

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) होने हैं लेकिन सियासी सरगर्मी अभी से तेज होने लगी है। इस बीच राज्य में दलबदल का खेल भी शुरू हो गया है। दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को नेस्तनाबूद करने वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात में कांग्रेस (Congress In Gujarat) की जड़ें खोदनें में जुट गई है। शुक्रवार को आप ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रनील राजगुरू (Congress leader Indranil Rajguru) को अपने पाले में शामिल कर लिया है। इंद्रनील को गुजरात में कांग्रेस का सबसे अमीर विधायक के तौर पर भी जाना जाता है।

इंद्रनील राजगुरू (Congress leader Indranil Rajguru) को हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व ने पुरस्कृत करते हुए उन्हें कांग्रेस संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें एक माह पहले ही कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। आर्थिक संसाधन से संपन्न इंद्रनील राजगुरू का सौराष्ट्र और राजकोट के इलाके में बड़ा जनाधार माना जाता है। यही वजह है कि इसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

राजगुरू ने कांग्रेस को कोसा और आप का किया गुणगान

पंजा का साथ छोड़ झाडू का दामन थामने वाले इंद्रनील राजगुरू (Congress leader Indranil Rajguru) ने अपनी पुरानी पार्टी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी (BJP) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस से बेहतर विकल्प आम आदमी पार्टी हो सकती है। आप कांग्रेस के मुकाबले इस लड़ाई के लिए अधिक सक्षम है। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता बीजेपी को बिल्कूल पसंद नहीं कर रहे हैं लेकिन वो कांग्रेस से भी असंतुष्ट हैं। कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी के कारण वो एक बेहतर विकल्प नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा है इसलिए मैं यहां आया हूं। पूर्व कांग्रेस नेता ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए नहीं बल्कि लोगों की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के कार्यकार अध्यक्ष और युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस में चल रही अंदरूनी उठापटक को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस जल्द नहीं संभली तो और नेता आप की तरफ जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस के अंसतुष्ट नेताओं पर डोरे डाल रही है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story