×

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस-AAP साफ..12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। 12 दिसंबर को सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण होगा।

aman
Written By aman
Published on: 8 Dec 2022 4:26 PM IST (Updated on: 8 Dec 2022 5:52 PM IST)

Gujarat Election Results 2022: गुजरात की सत्ता में 27 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (08 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। राज्य में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हुई है। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। इस जीत के साथ बीजेपी ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। रुझानों से ही उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही नाचते-गाते दिखे। बहुमत मिलता देख सीएम भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और जश्न में शरीक हुए। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन किया। AAP से भी जिस तरह की उम्मीदें थी वैसा परिणामों में नहीं दिखा।

गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को सच कर दिखाया। पीएम ने चुनावी रैलियों के दौरान अपील की थी कि वो चाहते हैं कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। आज ये बात सच साबित हुई। भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में किसी भी पार्टी का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले, 1985 में कांग्रेस नीत सरकार ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत पायी थी।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 7:49 AM IST

    CPI (M) की बराबरी कर पाएगी BJP?

    गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण में 60.20 प्रतिशत तो दूसरे फेज में 64.39 फीसदी वोटिंग हुई थी। गुजरात के एग्जिट पोल में बीजेपी के सत्ता में वापस आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी कर रही है। अगर, ऐसा हो जाता है तो भारतीय जनता पार्टी, बंगाल के कम्युनिस्ट सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहां सीपीआई (एम) ने 1977 से 2011 यानी 34 साल तक राज किया था। 

  • 8 Dec 2022 7:39 AM IST

    गुजरात में 27 सालों से BJP की सरकार

    साल 2002 गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 127 सीटें मिली थीं। इसके बाद वर्ष 2007 चुनाव में बीजेपी ने 117 सीटें हासिल की थी। वहीं, साल 2012 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 115 सीटें मिली थीं। इसी तरह, 2017 के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं। गुजरात में बीते 27 सालों से भाजपा की सरकार है। 

  • 8 Dec 2022 7:34 AM IST

    गुजरात में 3.16 करोड़ लोगों ने किया वोट

    गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में 3.16 करोड़ लोगों ने मतदान किया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुआ। गुजरात में 4.91 करोड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड थे। 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story