×

गुजरात में कोरोना का कहर, HC ने दिया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश

गुजरात में लॉकडाउन की जरूरत, HC ने दिया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश

Shreya
Published By Shreya
Published on: 6 April 2021 9:52 AM GMT
गुजरात में कोरोना का कहर, HC ने दिया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश
X

गुजरात में कोरोना का कहर, HC ने दिया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश (फोटो- सोशल मीडिया)

गांधीनगर: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। महामारी की दूसरी लहर की दस्तक होने के बाद लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने सख्तियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। दिल्ली और मुंबई के बाद अब गुजरात में भी सरकार कोरोना के सख्त गाइडलाइन्स जारी कर सकती है। गुजरात हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद इसकी संभावनाएं और ज्यादा बढ़ गई है।

वीकेंड कर्फ्यू लगाने के आदेश

दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) ने रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू (weekend curfew) को लेकर निर्णय लेने के लिए कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन (lockdown) लगाया जाना चाहिए।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

देश में संक्रमितों की संख्या हुई इतनी

गौरतलब है कि देश में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कुल 96 हजार 982 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 हो चुकी है। वहीं इस दौरान 446 और मरीजों की मौत के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई है।

वहीं, इस अवधि के दौरान 50,143 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक 1,17,32,279 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। हालांकि देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी है। अभी फिलहाल भारत में 7,88,223 एक्टिव केसेस हैं। वहीं, रिकवरी दर में गिरावट दर्ज हुई है, जो कि अब घटकर 92.48 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गया है। जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

तेजी से जारी है वैक्सीनेशन

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केसे आए हैं। कोविड वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमितों की संख्या धड़ल्ले से बढ़ रही है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं। जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।

Shreya

Shreya

Next Story