×

Gujarat Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला उलझा, अधिकांश नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ

Gujarat Politics: गुजरात में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला उलझ गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस पद पर हार्दिक पटेल की ताजपोशी के खिलाफ बताए जा रहे हैं।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman TiwariNewstrack Shreya
Published on: 23 Oct 2021 8:04 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2021 8:06 AM GMT)
Gujarat Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला उलझा, अधिकांश नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ
X

राहुल गांधी संग हार्दिक पटेल (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Gujrat Politics: गुजरात में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Gujarat Congress President) की नियुक्ति का मामला उलझ गया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस पद पर हार्दिक पटेल (Hardik Patel) की ताजपोशी के खिलाफ बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं (Congress Neta) ने किसी अनुभवी नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष (Congress Pradesh Adhyaksh) बनाने की वकालत की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपावली (Diwali 2021) के आसपास प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का एलान किया जा सकता है। इस संबंध में गुजरात के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा शुरू की जा चुकी है। मौजूदा समय में हार्दिक पटेल कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। मगर पार्टी के अधिकांश नेता उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नहीं है।

हार्दिक पटेल (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लंबे समय से लटका हुआ है मामला

गुजरात में फरवरी में निकाय चुनाव (Gujarat Nikay Chunav 2022) हुए थे। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन (Congress Ka Pradarshan) अच्छा नहीं था। भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया था। कई क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chavda) ने अपने पद से इस्तीफा (Amit Chavda Ka Istifa) दे दिया था। गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी (Paresh Dhanani) ने भी पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी। उसके बाद अभी तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसी नेता की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हार्दिक पटेल ही पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं।

गुजरात में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav 2022) का आयोजन किया जा सकता है। इस कारण पार्टी नेतृत्व की ओर से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की कवायद तेज कर दी गई है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

इन कांग्रेस नेताओं के नाम आगे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष (Kon Hoga Gujarat Congress Pradesh Adhyaksh)

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान अधिकांश नेताओं ने किसी अनुभवी नेता को गुजरात में प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की। ये नेता हार्दिक पटेल को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की इस राय के बाद हार्दिक पटेल की राह में एक बड़ी रुकावट खड़ी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के 23 नेताओं की इस मुलाकात के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने गुजरात के नेताओं से सामूहिक मुलाकात के अलावा अकेले में बातचीत करके भी उनकी राय जानने की कोशिश की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुझाए गए नामों में शक्ति सिंह गोहिल (Shakti singh Gohil), भारत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) और जगदीश ठाकुर (Jagdish Thakor) के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। विपक्ष के नेता के पद के लिए वीरजी थुमार (Virjibhai Thummar) और पंजा भाई वंश के नाम सुझाए गए। कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं से चर्चा के बाद ही दोनों पदों पर नियुक्ति का संकेत दिया है।

सोनिया संग राहुल गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उलझन में फंसा कांग्रेस नेतृत्व

पार्टी नेताओं की ओर से किसी अनुभवी को कमान सौंपने की मांग को हार्दिक पटेल के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पटेल के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के इस विरोध ने कांग्रेस नेतृत्व की उलझन बढ़ा दी है। पटेल पर पार्टी नेतृत्व अभी तक भरोसा जताता रहा है।

पार्टी की ओर से इन दिनों युवा नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पिछले दिनों कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को भी पार्टी में शामिल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के नेताओं से मुलाकात के दौरान राहुल ने एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। गुजरात में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दीपावली के आसपास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर किसी नेता की ताजपोशी की जा सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story