×

Gujarat News: पत्नी के साथ बाइक से जा रहे युवक को कार ने 15 KM तक घसीटा, मौत

Gujarat News: गुजरात के सूरत में भी दिल्ली के कंझावला जैसा कांड सामने आया है। जहां बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मारने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। जिस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Prashant Dixit
Published on: 28 Jan 2023 2:17 AM GMT (Updated on: 28 Jan 2023 2:31 AM GMT)
Road Accident News
X

Road Accident News (Social Media)

Gujarat News: गुजरात के सूरत में भी दिल्ली के कंझावला जैसा कांड सामने आया है। जहा बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मारने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। जिस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना गुजरात के सूरत काडोदरा-बारदोली रोड पर 18 दिसंबर की रात हुई है।

कार ने बाइक में मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है। सागर अपनी पत्नी अश्विनी बेन के साथ बाइक पर सवार होकर रात 10 बजे सूरत जा रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद भी कार सवार नहीं रुका और कार को दौड़ाता हुआ वहां से आगे बढ़ गया। इस टक्कर से महिला मौके पर गिर गई मौजूद लोगों ने उसकी मदद की। हालांकि सागर का कुछ पता नहीं चल सका।

हादसे के आरोपी की पहचान

इस मामले के आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने कार को दंपति की बाइक में टक्कर मारते देखा था। इसके बाद उसने कार का पीछा किया और मोबाइल से कार का वीडियो बना लिया। युवक ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नोट कर लिया था। उसने बाद में यह जानकारी पुलिस के साथ साझा की और जिसके आधार पर पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच सकी और गिरफ्तारी संभव हुई है।

आरोपी कार मालिक हुआ गिरफ्तार

इस घटना के एक महीने बाद वाहन के मालिक को गुजरात की पुलिस ने गुरुवार गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे के आरोपी की पहचान बीरेन लदुमोर अहीर के रूप में हुई है। इस मामले का आरोपी निर्माण व्यवसायी और रेस्तरां मालिक है। सूरत के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अहीर को गुरुवार को कामरेज टोल प्लाजा से सूरत में घुसने के दौरान पकड़ा गया। वह एक महीने की तक मुंबई और राजस्थान में छिपा रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story