Gujrat News : मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत

Gujrat News : गुजरात में मेहसाणा जसालपुर गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Oct 2024 9:47 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2024 11:06 AM GMT)
Gujrat News : मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत
X

Gujrat News : गुजरात में मेहसाणा जसालपुर गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है, यहां निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद रहे थे।

यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर जसलपुर गांव में हुई है। यहां एक फैक्ट्री में भूमिगत टैंक के लिए मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी भरभराकर ढह गई, इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है। इसके साथ तीन-चार अन्य मजदूरों के मलवे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से हड़कम्प मच गया है।

मजदूरों के फंसे होने की आशंका

मजदूरों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर जेसीबी के सहायता से मिट्टी को हटाया जा रहा है। इस घटना ने सुरक्षा मानको पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में परेशानी सामने आ रही है, क्योंकि क्योंकि धंसी हुई मिट्टी में कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

पीड़ित परिवारों को दिया मदद का आश्वासन

इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह वाघेला ने बताया कि सात मजदूरों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि यह निर्माण कार्य किसी प्राइवेट कंपनी की देख-रेख में चल रहा था। घटना की जांच चल रही है।

वहीं, प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इससे बचने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भी वादा किया गया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story